herzindagi
palm line secrets hindi

क्‍या आपके हाथ पर भी बनता है M? जानें क्‍या होता है इसका मतलब

अगर आपके हाथों में भी M बनता है तो पंडित जी से जान लें कि आप कैसे व्यक्तित्व वाले हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-06-20, 16:03 IST

हर व्यक्ति अपने बारे में जानना चाहते हैं। धार्मिक शास्त्रों में ऐसे बहुत से माध्‍यम हैं, जो आपको बताते हैं कि आपका व्यक्तित्व कैसा है। इन्हीं में से एक माध्यम है हाथों की रेखाएं। हाथ में कई रेखाएं होती हैं, जो व्यक्ति के जीवन के बारे में अलग-अलग बातें बताती हैं। कुछ रेखाएं आपस में मिलकर अलग-अलग चिन्ह भी बनाती हैं। मजे की बात तो यह है कि ये चिन्ह भी व्यक्ति के भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे ही चिन्ह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अंग्रेजी के अक्षर M से मेल खाता है। हस्‍तरेखा शास्‍त्र में इस चिन्ह से मिलने वाले संकेतों के विषय पर बात की गई है, जो हमें पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी बता रहे हैं।

पंडित जी कहते हैं- ' मां के पेट के अंदर ही शिशु के जब हाथ विकसित होते हैं, तब ही रेखाएं भी बन जाती हैं और 16 वर्ष की आयु तक इनमें परिवर्तन होता रहता है। इसके बाद अगर किसी के हाथों में अंग्रेजी का अक्षर M रेखाओं के माध्‍यम से बना हुआ नजर आता है, तो यह उस व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है।'

इसे जरूर पढ़ें- शरीर के इन हिस्सों पर मौजूद तिल होते हैं बेहद लकी, जानें परिणाम

know your personality traits

कैसे बनता है M?

हाथों में जीवन और हृदय रेखा मिल कर M बनाती हैं। इन दोनों रेखाओं का प्रभाव भी इस चिन्ह में नजर आता है। जिस भी व्यक्ति के हाथों में बिना कटा हुआ M बनता है, उसे बहुत ही साहसी बताया जाता है और ऐसे लोग किसी भी तरह का चुनौतीपूर्ण कार्य कर लेते हैं।

पंडित जी इस चिन्ह से जुड़ी और भी जानकारी देते हैं और ऐसा चिन्ह जिसके भी हाथों में होता है उसके व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं।

मेहनती होते हैं

ऐसे लोग मेहनती होते हैं और अपने रास्ते खुद बनाते हैं। हालांकि, उन्हें सफलता आसानी से नहीं मिलती है मगर अपनी मेहनत से उन्हें सभी कुछ हासिल हो जाता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अपने काम को लेकर उन्हें केवल खुद पर ही विश्वास होता है। ऐसा कहा जा सकता है कि ये लोग आत्मनिर्भर होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- हाथ की रेखाएं बताती हैं व्यक्ति का व्यक्तित्व, आप भी जानें अपने बारे में

palm astrology

भाग्‍य देता है साथ

ऐसे लोगों का भाग्य उनका हमेशा साथ देता है। हालांकि कि भाग्य (भाग्‍य रेखा के बारे में जानें) के भरोसे नहीं बैठना पसंद नहीं होता है। इसलिए ये लोग अपने रास्ते खुद ही बनाते हैं और उन पर चलकर सफलता प्राप्त करते हैं। अच्छी बात यह कि भाग्य का साथ होने के कारण यदि ये लोग कभी जोखिम भरा काम भी करते हैं, तो उसमें भी उन्हें सफलता मिल जाती है।

मिलता है सम्मान

जिनके हाथों में पूरा M बनता है, उन्हें समाज में बहुत मान-सम्मान भी मिलता है। इसका एक कारण यह भी होता है कि ऐसे लोग दूसरों की मदद करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे में लोगों की बीच इनकी अलग ही पहचान बनती है। मगर काम में इतना अधिक मन लगने के कारण ऐसे लोग अपनी वर्क लाइफ में बैलेंस नहीं बना पाते हैं। जिससे उनका वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण रहता है।

palm

स्‍वभाव होता है ऐसा

वैसे तो ऐसे लोग शांति पसंद करते हैं और सादा जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोगों को न तो झूठ बोलना पसंद है और यदि इनके आगे कोई झूठ बोलता है तो ये उसे तुरंत ही पकड़ लेते हैं।

आर्थिक स्थिति

ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति न तो बहुत अच्‍छी होती है और न ही खराब होती है। खासतौर पर अगर 30 वर्ष की उम्र के बाद ये लोग पैसे तो खूब कमाते हैं, मगर इनके पास पैसा टिकता नहीं है। हालांकि, इन्‍हें जब भी पैसों की जरूरत होती है इनके पास पैसे किसी भी माध्यम से आ जाते हैं।

लीडरशिप क्‍वलिटी

ऐसे व्यक्ति अच्छे नायक बनते हैं और उनमे नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी होती है। ऐसे लोग यदि पॉलिटिक्स में चले जाएं तो वह कोई बड़ा राजनीतिक पद हासिल करते हैं।

उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसे शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।