
Leo Horoscope Today, 2 March 2026 : 2 मार्च 2026, सोमवार का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए खुद को निखारने और एक रानी की तरह महसूस करने का है। आज चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर आपकी ही राशि यानी आपके पहले भाव शरीर, रूप-रंग, कॉन्फिडेंस और पर्सनालिटी के भाव में गोचर कर रहा है। सोमवार और आपकी अपनी सिंह राशि में चंद्रमा का आना यह आपके चेहरे पर एक गजब का तेज और बातों में ऊर्जा लाएगा। आज आप दुनिया की परवाह छोड़कर खुद पर ज्यादा ध्यान देंगी और आपका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर होगा।
प्यार और दांपत्य जीवन के मामले में आज आपका ऑरा बहुत आकर्षक रहेगा। पहला भाव खुद के वजूद का होता है। आज आप अपने जीवनसाथी को बहुत प्यार देंगी, लेकिन अपने सेल्फ -रेस्पेक्ट से कोई समझौता नहीं करेंगी। आपका यह कॉन्फिडेंट रूप पति या पार्टनर को आपका पूरी तरह से दीवाना बना देगा। बस ध्यान रहे कि चंद्रमा के सिंह राशि में होने से रिश्ते में कोई ईगो न आने पाए। जो महिलाएं सिंगल हैं, आज उनके आकर्षण और समझदारी से कोई बहुत ही अच्छी पर्सनालिटी वाला इंसान उनकी तरफ खिंचा चला आएगा।
उपाय: आज सुबह स्नान के बाद शिव मंदिर जाएं। शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा लाल चंदन मिलाकर अभिषेक करें ।
नौकरी और काम-धंधे में आज सिंह राशि के लीडरशिप करने का दिन है। पहला भाव आपकी अपनी पहचान का होता है। अगर आप खुद का बिजनेस करती हैं, मैनेजमेंट, सरकारी काम, राजनीति या किसी भी बड़ी पोस्ट पर हैं, तो आज सोमवार को आपके फैसले पत्थर की लकीर साबित होंगे। आज ऑफिस में कोई भी मीटिंग हो, आप अपनी बातों और कॉन्फिडेंस से सबको हैरान कर देंगी। बॉस आपके काम और आइडिया की पूरी कद्र करेंगे और कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है।
उपाय: आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

पैसों के मामले में आज का दिन खुद पर खर्च करने और अपनी वैल्यू बढ़ाने का है। पहले भाव का चंद्रमा आज आपको अपने कपड़ों, ग्रूमिंग , हेल्थ या ब्यूटी पार्लर पर बहुत खुशी-खुशी पैसा खर्च करवाएगा। यह खर्च कोई फिजूलखर्ची नहीं, बल्कि आपके अपने ऊपर एक इन्वेस्टमेंट होगा जिससे आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आज आपको अपनी ही मेहनत और कॉन्फिडेंस से अचानक कोई बड़ा धन लाभ या रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
उपाय: आज शाम के समय घर के मंदिर में माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए श्री सूक्त का पाठ करें।
सेहत को लेकर आज आपको अपने सिर , आंखों , चेहरे का थोड़ा ध्यान रखना होगा। पहला भाव पूरे शरीर और मुख मंडल का होता है। सिंह राशि का चंद्रमा होने से आज एकदम से गुस्सा करने या बहुत तेज धूप में निकलने से बचें, वरना सिरदर्द या आंखों में हल्की जलन हो सकती है। आज खूब पानी पिएं और अपनी अच्छी नींद पूरी करें।
उपाय: आज पूजा के बाद अपने माथे पर लाल चंदन का हल्का सा टीका जरूर लगाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।