Palmistry : पंडित जी से जानें हाथ की कौन सी रेखा बताएगी कि कब और कैसे होगा धन लाभ

अगर आप जानना चाहती हैं कि आप कब और कैसे धन कमा सकती हैं तो आपको पंडित दयानंद शास्त्री द्वारा बताई इस रेखा के महत्व को समझना होगा। 

Palmistry Money Line Pictures

अपने भाग्य के बारे में सभी लोग जानना चाहते हैं। सभी जानना चाहते हें कि उनकी उम्र क्या होगी, वे सेहतमंद होंगे या नहीं या फिर उनकी शादी कब होगी। मगर, इससे भी ज्यादा लोगों को यह जानने के उत्सुक्ता रहती हैं कि वह अपने जीवन में कभी धनवान बन पाएंगे या नहीं। उन्हें धन कब प्राप्त होगा और धन प्राप्त करने का माध्यम क्या होगा। उज्जैन के फेमस एस्ट्रोलॉजर एवं वास्तू एक्सपर्ट पंडित दयानंद शास्त्री कहते हैं, ‘हृदय रेखा और भाग्य रेखा की तरह धन रेखा सभी लोगों के हाथों में एक सी नहीं होती है। हर व्यक्ति की हथेली पर धन की रेखा अलग-अलग स्थान पर होती है। कई लोगों के हाथों में भाग्य और हृदय रेखा को काटने वाली रेखा धन रेखा होती है तो वहीं हथेली में छोटी-छोटी रेखाओं में भी धन प्राप्त करने की संभावनाएं छुपी होती हैं।’ तो चलिए आज हम पंडित दयानंद शास्त्री से जानते हैं कि बिना ज्योतिष को दिखाए आप कैसे जान सकते हैं कि आपको धन कब और कैसे प्राप्त होगा।

इसे जरूर पढ़ें:अंगूठे के ये 5 आकार खोल देंगे व्यक्ति के मन का राज

कौन सा हाथ देखें

वैसे तो कहा जाता है कि पुरुषों का दायां हाथ और महिलाओं का बायां हाथ देखना चाहिए मगर, पंडित दयानंद शास्त्री कहते हैं, ‘ऐसा कुछ नहीं होता। आप जिस हाथ से ज्यादा काम करते हैं आप उस हाथ की हथेली को देख कर पता लगा सकते हैं कि आपके भाग्य में धन योग है या नहीं।’

इसे जरूर पढ़ें:उंगलियों की बनावट बताएगी क्या है व्यक्ति का स्वभाव

Money Line In Female Hand

महत्वपूर्ण संकेत

  • अपने हाथों की हथेलियों को देखें कि उसमें जीवन रेखा, भाग्य रेखा औश्र मस्तिष्क रेखा मिलकर यादि अंग्रेजी का एम (M) बन रहा है तो यह इस बात का संकेत देती है कि आप 35 से 55 वर्ष की उम्र में खूब धन कमाएंगी। इतना ही नहीं यह इस बात का संकेत भी देता है कि आप विवाह के बाद ज्यादा धन कमाएंगी।हथेली के तिल होते हैं शुभ, जानें किस स्थान पर तिल होने का क्या होता है फायदा
  • अगर आपके अंगूठे के पास से कोई रेखा बुध पर्वत यानि अपकी उसी हथेली की छोटी उंगली तक जा रही है तो यह संकेत है कि आप अपने परिवार की पैतृक संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं मगर, इसमें आपको को किसी महिला का सहयोग प्राप्त होगा। यदि ऐसा होता है तो आप 20 से 25 वर्ष की उम्र में ही धनवान बन जाएंगे।
  • यदि आपकी भाग्य रेखा से कोई रेखा निकलकर सूर्य पर्वत तक जाती है तो आप आर्थिक मामलों में बहुत ज्यादा भाग्यशाली होंगे। आपको सामाज में बहुत सम्मन मिलेगा। आपको जीवनभर धन प्राप्त होता रहेगा।ये 6 अंगूठियों को पहनने से होगी ‘धन की बारिश’
  • अगर आपका हाथ भारी, गुदगुदा और उंगलियां सीधी हैं इसके साथ ही जीवन रेखा का आकार गोल और भाग्य रेखा मोटी से पतली होती नजर आ रही है और सीधे शनि ग्रह की ओर जा रही है तो ऐसा हाथ करोड़पति का हाथ कहलाता है। मगर कई बार ऐसा होने पर भी लक्ष्मी रूठ जाती है इसलिए आपको दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश का पूजा पूरी विधि के साथ करना चाहिए।
  • जीवन रेखा के साथ अगर आपकी मंगल रेखा और भागय रेखा मिल रही है और अंगूठा पीछे की ओर जा रहा है, गुरु ग्रह, शनि ग्रह, बुध ग्रह और अन्य ग्रह प्रबल नजर आ रहे हैं। साथ ही हाथ मुलायम है तो धन का योग बनता है। आपको रोज लक्ष्मी मंत्र और गायत्री मंत्र का पाठ करना चाहिए।
  • आपकी मस्तिष्क रेखा जितनी सीधी होगी आप उतने ही स्वतंत्र मस्तिष्क के होंगे और आपका जीवन उतना ही बिना किसी संकट के आगे बढ़ेगा। आप धनवान भी होंगे मगर आपको रोज देवी लक्ष्मी के प्रिय यंत्र की पूजा करनी चाहिए।
  • यदि आपके हाथों में तराजू का चिन्ह है तो यह श्रीमहालक्ष्मी योग का संकेत देता है। जिस भी व्यक्ति के हाथों में यह चिन्ह होता है वह आर्थिक रूप से हमेशा ही समृद्ध होते हैं। ऐसे व्यक्ति न्याय की भावना रखते हैं और हर व्यवसाय में सफल होते हैं।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP