
What is Phone Black Line in Bottom: स्मार्टफोन की दुनिया में हर दिन नए बदलाव होते रहते हैं, और अक्सर हमें अपनी स्क्रीन पर कुछ ऐसी चीजें दिखती हैं जिन्हें देखकर हम उलझन में पड़ जाते हैं। हाल के दिनों में कई यूजर्स ने अपने फोन की स्क्रीन के नीचे पतली सी ब्लैक लाइन्स देखी हैं। इसे देखकर पहला ख्याल यही आता है कि कहीं फोन की स्क्रीन तो खराब नहीं हो गई या फोन गिरकर डैमेज तो नहीं हो गया? लेकिन हर बार जरूरी नहीं कि आपके फोन पर नजर आने वाली लाइन कोई खराबी हो।
कभी-कभी यह स्मार्टफोन के खास डिजाइन या सॉफ्टवेयर फीचर का हिस्सा भी हो सकती है। यह समझना बहुत जरूरी है कि आपके फोन में दिख रही लाइन किसी बड़े तकनीकी नुकसान या फिर आपके अनुभव को बेहतर बनाने के लिए दी गई है। क्या आपके फोन के नीचे भी ब्लैक लाइन दिख रही है। अगर हां, तो नीचे लेख में जानें इसके पीछे का कारण-
आजकल के बेजल-लेस बिना किनारों वाले और नॉच डिस्प्ले वाले फोन में सॉफ्टवेयर के जरिए कुछ लाइन्स दिखाई जाती हैं। अगर आपके फोन में नीचे की तरफ एक छोटी काली या ग्रे लाइन दिख रही है, तो वह Home Bar है। यह आईफोन और नए एंड्रॉयड फोन में बैक जाने या होम स्क्रीन पर जाने के लिए एक गाइड के रूप में दी जाती है।
सैमसंग और अन्य कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन में स्क्रीन के किनारे पर एक बहुत पतली लाइन होती है। इसे स्वाइप करने पर शॉर्टकट ऐप्स खुलते हैं। यह पूरी तरह से एक फीचर है जिसे आप सेटिंग्स से हटा भी सकते हैं।

प्रोफेशनल यूजर इंटरफेस (UI) डिजाइनर और यूजर एक्सपीरियंस (UX) एक्सपर्ट Ljubomir Bardzic के मुताबिक, आज के समय अधिकतर मॉडर्न स्मार्टफोन में स्क्रीन के नीचे छोटी सी ब्लैक लाइन दिखती है।
iPhones में यह आपको कंफर्म ही देखने को मिलेगी। वहीं साथ ही, यह Android के नए डिवाइस में भी है।
इसे भी पढ़ें- क्या चलते-चलते आपके फोन की स्क्रीन भी अटक जाती है? ऐसे करें मिनटों में ठीक...नहीं पड़ेगी सर्विस सेंटर जाने की जरूरत
अगर आपके फोन की स्क्रीन पर दिखने वाली लाइन स्थिर या वह हर ऐप में दिख रही है और छूने पर भी नहीं हट रही, तो यह इसका मतलब डेड पिक्सल है।
अगर स्क्रीन के अंदर के पिक्सल खराब हो जाते हैं, तो वे काले पड़ जाते हैं। यह एक सीधी लाइन के रूप में दिख सकता है।

अगर फोन कभी गिरा हो या उस पर दबाव पड़ा हो, तो एलसीडी या ओलेड पैनल के कनेक्शन टूट जाते हैं, जिससे स्क्रीन पर परमानेंट काली या रंगीन लाइनें आ जाती हैं।
कभी-कभी फोन के मदरबोर्ड और स्क्रीन को जोड़ने वाला रिबन केबल ढीला हो जाता है, जिससे डिस्प्ले पर लाइन्स दिखने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें- Green Light Indication on Mobile: सिक्योरिटी या खतरा! क्या आपके मोबाइल में जलती है हरे रंग की लाइट? जानें
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।