
How Elevator Emergency Button Works: वर्तमान में मॉल से लेकर ऑफिस यहां तक कि कुछ लोग अपने घरों में लिफ्ट लगवाते हैं। लिफ्ट का इस्तेमाल करना जितना आसान है, उतनी सावधानी बरतनी भी जरूरी है। लिफ्ट में गेट के पास में एक बॉक्स बना होता है, जिसमें अलग-अलग प्रकार की बटन होती है, जिसमें एक ऊपर और एक नीचे जाने के लिए होती है, तो वहीं उस पर एक लाल रंग का बटन होता है, जिसे Emergency Button कहते है। हालांकि आमतौर लोगों को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है कि इसमें लगे बटन का असल में क्या काम होता है, यकीनन आपने इसे देखा भी जरूर होगा।
अगर लिफ्ट बीच में अटक जाए और आप वह बटन दबाएं, तो क्या होगा? बहुत से लोगों को लगता है कि यह सिर्फ एक तेज अलार्म है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लिफ्ट का Emergency Button दबाने से सिग्नल कहां और किसके पास जाता है?

जैसे ही कोई व्यक्ति लिफ्ट की इमरजेंसी बटन दबाता है, तो सबसे पहले लिफ्ट के अंदर और बाहर एक लाउड अलार्म बजता है। इसका मुख्य उद्देश्य बिल्डिंग में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड या पास से गुजर रहे लोगों का ध्यान खींचना होता है। पुराने सिस्टम में केवल यही एक सुविधा होती थी, लेकिन आज की आधुनिक लिफ्ट में यह बटन एक कम्युनिकेशन सिस्टम को एक्टिवेट कर देता है। इसका मतलब है कि बटन दबाने के बाद आप लिफ्ट के अंदर लगे माइक और स्पीकर के जरिए मदद मांग सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- लिफ्ट में फंसने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए? जानें कैसे बच सकती है जान
इमरजेंसी बटन का सिग्नल सबसे पहले बिल्डिंग के सिक्योरिटी रूम या कंट्रोल सेंटर में जाता है। वहां मौजूद गार्ड को तुरंत पता चल जाता है कि किस फ्लोर के बीच और कौन सी लिफ्ट में कोई फंसा हुआ है।
अगर बिल्डिंग बड़ी है, तो यह सिग्नल सीधे बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम तक पहुंचता है। कई बार यह सिग्नल लिफ्ट बनाने वाली कंपनी के 24/7 रिस्पांस सेंटर को भी भेजा जाता है, जो इंटरनेट या टेलीफोन लाइन के जरिए कनेक्टेड होते हैं।

एक बार सिग्नल मिलने के बाद, कंट्रोल रूम में बैठा व्यक्ति आपसे बात करने की कोशिश करता है। वे आपको शांत रहने की सलाह देते हैं और तुरंत टेक्निकल टीम या लिफ्ट ऑपरेटर को मौके पर भेजते हैं। यदि स्थिति ज्यादा गंभीर हो या कोई मेडिकल इमरजेंसी हो, तो वे स्थानीय पुलिस या फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर सकते हैं। आधुनिक लिफ्ट में इमरजेंसी पावर बैकअप होता है, जिससे लाइट जाने पर भी यह बटन और अलार्म काम करना बंद नहीं करते।
इसे भी पढ़ें- Safety tips: सर्विस लिफ्ट खराब होने पर खुद को ऐसे बचाएं
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।