herzindagi
mumbai lift gas balloon blast 5 safety tips using elevator

मुंबई में गैस बैलून से लिफ्ट में धमाका, एलिवेटर का इस्तेमाल करने वाले इन 5 सावधानियों का जरूर रखें ध्यान

केवल गुब्बारे नहीं, बल्कि ऐसी कई चीजें हैं, जो लिफ्ट में लेकर जाना खतरनाक हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि लिफ्ट जब ऊपर या नीचे आती है, दबाव बढ़ता है। ऐसे में कई चीजें वातावरण के अनुकुल नहीं हो पाती, जिससे ब्लास्ट हो जाता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 13:30 IST

मुंबई में लिफ्ट के अंदर धमाके की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। लिफ्ट का एक सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को लिफ्ट में ढेर सारे हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों को लेकर जाते हुए देखा जाता है। जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद होने वाला होता है, तभी गुब्बारों में ब्लास्ट हो जाता है और आग लग जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी की सजावट के लिए गुब्बारे लेकर लिफ्ट में जा रहे होते हैं, तभी यह हादसा होता है। ब्लास्ट होते ही तेज आग कैमरे में देखी जाती है। हालांकि, गनीमत यह है कि लिफ्ट ऊपर जाने की बजाय वहीं फिर से खुल जाती है। दरवाजा खुलते ही लिफ्ट में मौजूद लोग तुरंत लिफ्ट में से निकलकर भाग जाते हैं। हादसे में लोग आग की वजह से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अगर आप भी लिफ्ट रोज इस्तेमाल करती हैं, तो आपको भी इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। यह सेफ्टी टिप्स आपके लिए जरूरी हैं।

गैस से भरी चीजें लिफ्ट में न ले जाएं

केवल गुब्बारे ही नहीं, हेलियम या किसी भी तरह की गैस से भरी चीजें, लिफ्ट में लेकर जाना खतरनाक हो सकता है। कई लोग सिलेंडर भी लिफ्ट में लेकर जाते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि हल्का-सा दबाव, तापमान में बदलाव, धमाके का कारण बन सकता है।

mumbai lift gas balloon blast 5 safety tips using elevator

लिफ्ट में ये चीजें न करें

कई लोग लिफ्ट में सिगरेट या लाइटर जैसी चीजें यूज करने लगते हैं। आग या चिंगारी पैदा करने वाली हरकत आपके लिए खतरनाक हो सकती है। लिफ्ट में बीड़ी-सिगरेट जलाना, लाइटर चलाना या माचिस जलाना भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि लिफ्ट एक बंद जगह है, जिसके ऊपर-नीचे जाने से तापमान में बदलाव आता है। बंद जगह में गैस जमा होने पर छोटी-सी चिंगारी भी विस्फोट कर सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है लिफ्ट का Emergency Button दबाने से सिग्नल कहां और किसके पास जाता है?

किसी भी अजीब गंध को नजरअंदाज न करें

अगर लिफ्ट में गैस जैसी बदबू आ रही है, तो जलने की स्मेल या अजीब आवाज आ रही है, तो आप बिना देर किए तुरंत लिफ्ट से बाहर निकल जाएं। हो सकता है कि लिफ्ट में किसी तरह की दिक्कत आ रही हो, जो आपकी सेफ्टी के लिए खतरनाक साबित हो जाए। इसके बारे में आप बिल्डिंग मैनेजमेंट को भी जानकारी दें।

mumbai lift gas balloon blast

पटाखे, फायरवर्क्स या विस्फोटक सामग्री

अगर आप लिफ्ट में इस तरह की चीजें लेकर जा रही हैं, तो कोशिश करें कि किसी भी तरह के लाइटर या माचिस का इस्तेमाल न करें। अगर लिफ्ट में लाइटर-माचिस का इस्तेमाल हो रहा है या गैस मौजूद है, तो इस तरह की चीजें भी ब्लास्ट हो सकती है। इसलिए, आपको इस तरह की चीजें लिफ्ट में लेकर जाते समय सेफ्टी का ध्यान रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- लिफ्ट में फंसने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए? जानें कैसे बच सकती है जान

बैटरी या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

कई लोग लिफ्ट में इनवर्टर बैटरी या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी लेकर जाते हैं। ऐसी चीजें लेकर जाते हुए भी आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आपको सेफ्टी का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि, बंद लिफ्ट में यह आपकी जान के लिए खतरनाक हो सकता है। लिफ्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी आपको पता होनी चाहिए।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।