
सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष विज्ञान में शरीर के अंगों की बनावट और उनकी गतिविधियों के माध्यम से व्यक्ति के भविष्य और व्यक्तित्व का आकलन किया जाता है। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे आंखों के बारे। आंखों को मन का दर्पण कहा जाता है। ऐसे में सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि यही आंखें व्यक्ति की पर्सनैलिटी के बारे में भी बहुत कुछ बताती हैं। आंखों से जुड़ी गतिविधियां जैसे कि आंखों की पुतलियों का तेजी से हिलना न केवल एक शारीरिक क्रिया है बल्कि यह गहरे ज्योतिषीय संकेतों को भी दर्शाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आंखों पर मुख्य रूप से सूर्य और चंद्रमा का आधिपत्य होता है। पुतलियों की अस्थिरता अक्सर बुध और राहु के प्रभाव को भी प्रकट करती है। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि जिन लोगों की आखों की पुतलियाँ बहुत जोर-जोर से हिलती हैं उनकी पर्सनैलिटी कैसी होती है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की आंखों की पुतलियां बहुत ज्यादा हिलती हैं, उनका स्वभाव अत्यंत चंचल होता है। ऐसे लोगों पर बुध ग्रह का विशेष प्रभाव माना जाता है। बुध बुद्धि और संचार का कारक है, इसलिए ये लोग मानसिक रूप से बहुत सक्रिय और तेज होते हैं।

ये एक समय में कई विषयों पर सोच सकते हैं और किसी भी समस्या का समाधान तुरंत खोजने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, पुतलियों की यह अस्थिरता यह भी बताती है कि इनका मन एक जगह टिकता नहीं है जिसके कारण ये जल्दी बोर हो जाते हैं और निरंतर बदलाव की तलाश में रहते हैं।
यह भी पढ़ें: सोमवार से लेकर रविवार तक कब जन्मे हैं आप? जानें किस दिन पड़ता है किस ग्रह का असर
समुद्र शास्त्र के अनुसार, पुतलियों का अधिक हिलना व्यक्ति की गहरी महत्वाकांक्षाओं को दर्शाता है। ऐसे व्यक्ति जीवन में बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं, लेकिन साथ ही वे एक अज्ञात बेचैनी से भी घिरे रहते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में चंद्रमा अस्थिर हो तो पुतलियों में यह हलचल अधिक दिखाई देती है। ऐसे लोग भावुक होते हैं और छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं। इनकी पर्सनैलिटी में एक आकर्षण होता है, लेकिन इनके मन के भीतर क्या चल रहा है यह समझना हर किसी के लिए आसान नहीं होता।
अत्यधिक हिलती पुतलियां कभी-कभी राहु के प्रभाव को भी दर्शाती हैं। राहु भ्रम और अनिश्चितता का ग्रह है। जब राहु का प्रभाव आंखों पर होता है तो व्यक्ति भविष्य को लेकर बहुत अधिक कयास लगाता है या चिंतित रहता है।

ऐसे लोग थोड़े रहस्यमयी स्वभाव के हो सकते हैं और उनमें दूसरों की बातों को भांपने की अद्भुत शक्ति होती है। वे बहुत अच्छे रणनीतिकार हो सकते हैं, लेकिन अपनी घबराहट के कारण कभी-कभी सही समय पर निर्णय लेने में चूक जाते हैं।
यह भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं मनमौजी और जिद्दी, पर मुसीबत में यही बनती हैं मसीहा
ये लोग बुद्धिमान होते हैं, लेकिन पुतलियों का लगातार हिलना कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी या मानसिक थकान की ओर भी इशारा करता है। ज्योतिष में माना जाता है कि अगर पुतलियों की गति को योग और ध्यान के माध्यम से नियंत्रित किया जाए तो व्यक्ति का सूर्य मजबूत होता है।
सूर्य के मजबूत होने से पुतलियों में स्थिरता आती है जिससे व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है और वह समाज में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में उभरता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।