Wed Apr 1, 2026 | Updated 02:03 PM IST HZ Awards 2026
image

Aaj Ka Choghadiya 08 February 2026: आज रविवार भानु सप्तमी के दिन बन रहा है विशेष संयोग, सूर्यदेव की उपासना रहेगी विशेष फलदायी; जानें आज का चौघड़िया मुहूर्त

आज रविवार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। ये एक शुभ संयोग है और आज के दिन सूर्यदेव की उपासना विशेष फलदायी होती है। चलिए पंडित जी से आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-08, 07:33 IST

08 फरवरी 2026 आज रविवार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। रविवार को सप्तमी तिथि का होना एक अत्यंत शुभ संयोग बनाता है जिसे भानु सप्तमी कहा जाता है। इसे सूर्य पर्व माना जाता है आज के दिन सूर्य देव की उपासना करने से आरोग्य, नेत्र ज्योति और तेज की प्राप्ति होती है। आज स्वाति नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और देवता वायु हैं। यह एक चर नक्षत्र है, जो स्वतंत्रता, यात्रा और व्यापारिक विस्तार के लिए बहुत शुभ माना जाता है। स्वाति नक्षत्र मोती बनने की प्रक्रिया से जुड़ा है, जो आत्म-सुधार का प्रतीक है। आज गण्ड योग भी बन रहा है। यह योग थोड़ा कष्टकारी होता है, यह कार्यों में उलझनें या बाधाएं पैदा कर सकता है, इसलिए आज धैर्य रखना जरूरी है।

आज के दिन का आध्यात्मिक महत्व-

आज के दिन का आध्यात्मिक महत्व- भानु सप्तमी पर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शत्रुओं पर विजय दिलाता है। स्वाति नक्षत्र आज आपको मानसिक रूप से चंचल बना सकता है, इसलिए प्राणायाम करना बहुत लाभकारी रहेगा। गण्ड योग के दोष को दूर करने के लिए आज ब्राह्मण को भोजन कराना या वस्त्र दान करना चाहिए। आज के दिन नई विद्या सीखना या सरस्वती पूजन विशेष फलदायी है।

 



दिन का चौघड़िया – 08 फरवरी 2026 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

  • आज रविवार है, इसलिए दिन की शुरुआत उद्वेग चौघड़िया से हो रही है।
  • उद्वेग चौघड़िया में रविवार की शुरुआत उद्वेग से होती है। आज भानु सप्तमी है, इसलिए यह उद्वेग अशुभ नहीं बल्कि ऊर्जावान है। सूर्य को अर्घ्य देने और सरकारी कार्यों की योजना बनाने के लिए यह समय उत्तम है।
  • चल चौघड़िया में स्वाति नक्षत्र और चल चौघड़िया का मिलन यात्रा के लिए सर्वश्रेष्ठ है। यदि आपको किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना है या गाड़ी चलानी है, तो यह समय चुनें।
  • लाभ चौघड़िया यह समय व्यापारिक लाभ और नेटवर्किंग के लिए अच्छा है। स्वाति नक्षत्र 'बाजार' और 'ट्रेडिंग' का कारक है, इसलिए शेयर मार्केट या इन्वेस्टमेंट के लिए यह समय फलदायी हो सकता है।
  • अमृत चौघड़िया में यह दिन का सर्वश्रेष्ठ समय है। भानु सप्तमी की विशेष पूजा, हवन, दान और किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए यह समयशुभ है। गण्ड योग का प्रभाव इस समय नगण्य रहेगा।
  • काल चौघड़िया में दोपहर का यह समय काल चौघड़िया के अधीन है। गण्ड योग के कारण इस समय कोई विवाद शुरू न करें, मामला उलझ सकता है।
  • शुभ चौघड़िया में यह समय मांगलिक कार्यों, विवाह चर्चा और सामाजिक मिलन के लिए उत्तम है। स्वाति नक्षत्र की सौम्यता इस समय रिश्तों में मिठास लाएगी।
  • रोग चौघड़िया में दोपहर बाद थकान या स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। गैस एसिडिटी से बचने के लिए खान-पान हल्का रखें।
  • उद्वेग चौघड़िया में को शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक राहुकाल रहता है। यहाँ उद्वेग चौघड़िया भी है। शाम 04:30 के बाद कोई भी शुभ कार्य न करें।


रात का चौघड़िया – (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

  • स्वाति नक्षत्र की रात सरस्वती साधना और मानसिक शांति के लिए अच्छी है।
  • शुभ चौघड़िया में सूर्यास्त के बाद शुभ चौघड़िया का होना बहुत सुखद है। घर के मंदिर में दीपक जलाएं और परिवार के साथ समय बिताएं।
  • अमृत चौघड़िया में रविवार की रात अमृत चौघड़िया बहुत कल्याणकारी होता है। भोजन, विश्राम और स्वाध्याय के लिए यह समय उत्तम है।
  • चल चौघड़िया में ये एक सामान्य समय है अगले दिन की योजना बनाने के लिए यह समय ठीक है।
  • रोग चौघड़िया में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गण्ड योग के प्रभाव से इस समय मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं।
  • काल चौघड़िया में मध्य रात्रि का यह समय तंत्र क्रियाओं के लिए हो सकता है, लेकिन आम आदमी को इस समय सो जाना चाहिए।
  • लाभ चौघड़िया में ब्रह्म मुहूर्त से पूर्व जो लोग रिसर्च या पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए स्वाति नक्षत्र का यह समय बहुत मददगार है। नई चीजें सीखने के लिए दिमाग तेज चलेगा।
  • उद्वेग चौघड़िया में नींद में डिस्टर्ब या बुरे सपने आ सकते हैं। इस लिए सावधान रहें।
  • शुभ चौघड़िया में अगले दिन की शुरुआत शुभ चौघड़िया से होगी। शिव पूजा की तैयारी के लिए यह समय श्रेष्ठ है।

 

रात का चौघड़िया समय

मुहूर्त का नाम समय
शुभ 05:41 बजे से 07:20 बजे तक
अमृत 07:20 बजे से 08:59 बजे तक
चल 08:59 बजे से 10:38 बजे तक 
रोग 10:38 बजे से 12:17 बजे तक
काल 12:17 बजे से 01:56 बजे तक 
लाभ 01:56 बजे से 03:35 बजे तक
उद्वेग 03:35 बजे से 05:14 बजे तक
शुभ 05:14 बजे से 06:53 बजे तक

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;