aaj ka panchang

Aaj Ka Panchang 08 February 2026: स्वाति नक्षत्र का संयोग, भक्ति और संतुलन का दिन; जानें क्या कहता है आज का पंचांग

आज 08 फरवरी 2026, रविवार को फाल्गुन कृष्ण सप्तमी है, जिसे शबरी जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन स्वाति नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है, जो स्वतंत्रता और संतुलन का प्रतीक है। चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेगा। 
Editorial
Updated:- 2026-02-08, 06:59 IST

Aaj Ka Panchang 08 February 2026: आज रविवार, 08 फरवरी 2026 का दिन असीम भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, जिसे  शबरी जयंती   के रूप में मनाया जाता है। रामायण की परम भक्त माता शबरी, जिन्होंने अपने जूठे बेर भगवान राम को खिलाए थे, उनकी याद में आज का दिन मनाया जाता है। यह दिन सिखाता है कि भक्ति में जाति-पाति नहीं, केवल भाव देखा जाता है। आज आकाश मंडल में स्वाति नक्षत्र  का प्रभाव रहेगा। स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और इसके देवता  पवन देव  हैं। स्वाति नक्षत्र स्वतंत्रता  और संतुलन का प्रतीक है। यह वही नक्षत्र है जिसमें बारिश की बूंद सीप में गिरकर मोती बन जाती है। रविवार और स्वाति   का संयोग जीवन में नई दिशा और रफ्तार देने वाला है। आज चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे, जो न्याय और संतुलन की राशि है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग और उपाय।

 

आज का पंचांग – 08 फरवरी  2026

 तिथि                        नक्षत्र             दिन/वार              योग         करण  
सप्तमी    (अगले दिन 05: 04 बजे तक)    स्वाति                        रविवार                           गण्ड   विष्टि

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति 08 फरवरी  2026

प्रहर                      समय
सूर्योदय      सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर होगा।                                                                     
सूर्यास्त      शाम 06 बजकर 01 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय      दोपहर 12 बजकर 00 मिनट पर होगा।
चंद्रास्त      सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर होगा।

आज का शुभ मुहूर्त और योग 08 फरवरी 2026         

मुहूर्त नाम   मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त        (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 05 बजकर 14 मिनट से 06 बजकर 02 मिनट तक                      
अभिजीत मुहूर्त     (सूर्य पूजन का शुभ समय)   दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक
विजय मुहूर्त    दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त    शाम 06 बजकर 10 मिनट से 06 बजकर 36 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 08 फरवरी  2026

मुहूर्त नाम               मुहूर्त समय
राहुकाल     शाम 04 बजकर 46 मिनट से 06 बजकर 11 मिनट तक                                               
यमगंड            दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 01 बजकर 57 मिनट तक
गुलिक काल     दोपहर 03 बजकर 18 मिनट से 04 बजकर 41 मिनट तक

रविवार को राहुकाल शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे के बीच होता है। इसलिए शाम 4 बजे के बाद कोई शुभ कार्य न करें।

आज के खास दिन का महत्व: शबरी जयंती और स्वाति नक्षत्र

आज फाल्गुन कृष्ण सप्तमी है। माता शबरी भील समुदाय से थीं, लेकिन उनकी भक्ति ने भगवान राम को उनकी कुटिया तक खींच लिया था। आज का दिन यह संदेश देता है कि ईश्वर प्रेम के भूखे हैं। आज के दिन भगवान राम और माता शबरी की पूजा करने से मन की भटकन दूर होती है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। आज स्वाति नक्षत्र है और ये स्वतंत्रता का नक्षत्र है स्वाति नक्षत्र का प्रतीक हवा में झूलता पौधा है। यह नक्षत्र व्यक्ति को डिप्लोमैटिक और व्यवहार कुशल बनाता है। राहु का नक्षत्र होने के कारण यह अचानक लाभ भी देता है। यह नक्षत्र सरस्वती की उपासना के लिए भी श्रेष्ठ माना जाता है। आज रविवार और स्वाति का संयोग है रविवार सूर्य का दिन है और स्वाति वायु का नक्षत्र है। यह संयोग तेज और गति का है। आज आप सुस्ती महसूस नहीं करेंगे, बल्कि हर काम को जल्दी निपटाने की कोशिश करेंगे।

स्वाति नक्षत्र और रविवार का संयोग

ज्योतिष शास्त्र में रविवार और स्वाति नक्षत्र का मिलन व्यापारिक सफलता का दिन है।आज के दिन सोशल नेटवर्किंग है क्यों की तुला राशि शुक्र और स्वाति नक्षत्र राहु का मिलन आपको सामाजिक रूप से बहुत एक्टिव बनाता है। आज नए लोगों से मिलना और नेटवर्क बढ़ाना भविष्य में बड़ा लाभ देगा।इस दिन के संयोग में यह नक्षत्र लग्जरी पसंद करता है। आज घर की सजावट या कलात्मक वस्तुएं खरीदना शुभ है।स्वाति नक्षत्र में मन थोड़ा चंचल रहता है। आज कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें, नहीं तो बाद में बदलना पड़ सकता है।

आज का विशेष उपाय

  • आज भगवान राम को बेर या कोई भी मौसमी फल अर्पित करें।

  • आज के दिन श्रीराम रक्षा स्तोत्र या राम स्तुति का पथ करें।

  • आज तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन, गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

  • आज के दिन एक माला ॐ घृणि सूर्याय नमः जप करें।

  • आज पक्षियों को बाजरा खिलाएं। इससे राहु के दोष शांत होते हैं और मानसिक भ्रम दूर होता है।

  • रविवार को सप्तमी तिथि होने से यह भानु सप्तमी जैसा फल भी देती है। आज नमक का त्याग करना चर्म रोगों और आँखों के रोगों में बहुत लाभ देता है।

हम आप तक पंचांग और ज्योतिष से जुड़ी जानकारी सरल, संतुलित और भरोसेमंद भाषा में पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;