Holi Care Tips: होली खेलते वक्त अगर कान में चला जाए रंग तो इन घरेलू उपायों से पाएं राहत

अगर होली खेलते समय कान में रंग चला जाए और यह किसी तरह से समस्या पैदा करने लगे तो इसे इग्नोर करने के बजाए कुछ घरेलू नुस्खे को आजमा सकती हैं। एक्स्पर्ट से यहां जानिए उपाय।

How to cure allergy form Holi colours

होली का त्योहार पूरे देश भर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी गिले-शिकवे भुलाकर इस दिन रंग और गुलाल का भरपूर मजा उठाते हैं। इस दौरान जितना मजा होली खेलने में आता है, उतनी ही परेशानी बाद में रंगों को छुड़ाने में होती है। यही नहीं, कई बार तो खेलने के दौरान आंख, नाक और कानों में भी रंग चले जाते हैं, जो कि बाद में समस्या भी उत्पन्न कर सकते हैं। इससे बचने के लिए हमने आर्टेमिस अस्पताल की ईएनटी सलाहकार, डॉ. दिलप्रीत बाजवा से बातचीत की है। उन्होंने कुछ घरेलु नुस्खे बताए हैं, जिसे फॉलो करके आप भी अपने आप को सेफ और सुरक्षित रख सकती हैं।

कानों में होली का रंग जाने पर क्या करें?

mustard oil for ears

सरसों का तेल

कान में रंग चले जाने पर सरसों के तेल का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद है। इसके लिए आपको सरसों के तेल को थोड़ा गरम करना है और कान में डालें जहां रंग गया है।

नीम की पत्तियां

नीम की पत्तियों में कई औषधिय गुण पाए जाते हैं। अगर आपके कान में होली खेलते वक्त कान में रंग चला गया है, तो इसे पीसकर पत्तियों में से निकलने वाले रस को कान में टपकाएं। नीम के गुणों से रंग से होने वाली तकलीफ से छुटकारा मिलेगा।

गुलाब जल

rose water benefits in holi

होली खेलते वक्त कानों में रंग जाना आम बात है। लेकिन, इसे साफ करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप गुलाब जल का सहारा ले सकते हैं। इसकी कुछ बूंदे कान में डालें। इससे रंग निकलने में मदद मिलेगी।

दूध का इस्तेमाल

होली के रंग को हटाने में दूध भी बेहद कारगर उपाय है। इसके लिए आपको बस गंदे कानों में दूध डालना और फिर कपडे से पोंछ लेना है। रंग आसानी से हट जाएगा।

लहसुन का तेल

लहसुन के तेल को कान में डालने से आपको रंग से छुटकारा मिलेगा। लहसुन के गुण रंग के असर को कम करने में मदद करेंगे और कानों को कोई नुकसान भी नहीं होगा।

आंवले का रस

Amla benefits in hindi

कानों से रंगों को निकालने के लिए आंवले का रस भी एक अच्छा उपाय है। इसका इस्तेमाल करके कान में गए रंग से छुटकारा मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें-होली पर लगाते हैं सरसों का उबटन, फायदे जान हो जाएंगे खुश

डॉक्टर की सलाह

Expert tips to remove holi colours from ears

अगर होली के रंग का असर कान में ज्यादा दिनों तक रहता है या फिर आपको यह आपको कोई समस्या देता है, तो इसे इग्नोर न करें। बल्कि, तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करके ईलाज करवाएं।

इसे भी पढ़ें-कान से होली का रंग हटाने के लिए आजमाएं ये आसान टिप्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP