घर में गंदी दिखने वाली हर एक चीज को साफ करने के लिए हम तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। अब आप रोजाना गंदा हो जाने वाली टाइल्स को ही देख लिजिए। परंतु क्या आपको पता है कि टाइल्स को साफ करते वक्त कुछ चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
जी हां, कुछ चीजों के इस्तेमाल से टाइल्स पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से।
बहुत से लोग बाथरूम की सफाई के लिए तेजाब जैसे एसिड का इस्तेमाल करते हैं लेकिन घर की टाइल्स को साफ करने के लिए इन लिक्विड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से टाइल्स पर सफेद रंग के दागा पड़ जाते हैं। साथ ही पहले के मुकाबले थोड़ी हार्श भी हो जाती है।(बाथरूम के नल को ऐसे करें साफ)
ऐसे में आप कोशिश करें कि अगर घर के किसी हिस्से में स्ट्रांग एसिड रखना भी है तो उसे किसी चीज के ऊपर रख कर फिर फर्श पर रखें। कई बार रखे-रखे ही टाइल्स पर निशान लग जाते हैं जिन्हें हटाना मुश्किल होता है।
इसे भी पढ़ेंःBathroom Cleaning: गंदे से गंदे टाइल्स को चमकाने के लिए ये हैक्स आएंगे काम
रसोई में बर्तन धोने के लिए इस्तेमाल होने वाले स्टील स्क्रब को कई बार हम टाइल्स को साफ करने के लिए भील यूज करते हैं। हो सकता है इस ट्रिक की मदद से जिद्दी दाग हट जाए लेकिन टाइल्स पर स्क्रैच आ जाते हैं। यही कारण है कि स्लैब को साफ करने के लिए भी स्टील स्क्रब का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
हर घर के बहुत से हिस्सों की सफाई करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं लेकिन टाइल्स की सफाई ब्लीच से नहीं करनी चाहिए। इससे टाइल्स साफ तो हो जाती हैं लेकिन एक समय के बाद चमक गायब हो जाती है।
टॉयलेट क्लिनर इसलिए अलग होते हैं क्योंकि उन्हें बनाते वक्त हार्श केमिकल का इस्तेमाल किया गया होता है। अगर आप इनसे टाइल्स की सफाई करेंगे तो टाइल्स के साथ आपके हाथों पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ेंःगंदे से गंदे टाइल्स मिनटों में हो जाएंगे साफ, जानें एक आसान लेकिन असरदार हैक
तो ये थी कुछ चीजें जिनसे टाइल्स को साफ नहीं करना चाहिए। आपको यह टिप्स कैसे लगे? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik, Pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।