herzindagi
Women make quilt with fathers shirt goes viral

Viral: अपने पिता की याद में इस लड़की ने बनवाई कमाल की चीज, वीडियो देख भावुक हुए लोग

एक लड़की ने अपने पिता की याद में एक ऐसी चीज बनवाई है जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 
Editorial
Updated:- 2022-07-01, 17:35 IST

पिता और बेटी का रिश्ता बहुत अलग और प्यारा होता है। इसी रिश्ते खूबसूरती को दिखाता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निखिता किनी नाम की लड़की ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 19 जून के दिन वाले शेयर किया था। वीडियो में महिला अपने पापा की याद में कुछ बनवाती दिख रही हैं। वीडियो को अभी तक 105 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स इस वीडियो पर लगातार अपने कमेंट भी शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं, वायरल वीडियो में दिख रही लड़की ने अपने पिता की याद में क्या चीज बनवाई है।

वीडियो देख भावुक हो रहे हैं लोग

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही वीडियो में एक लड़की अपने पापा की सारी शर्ट को मिलाकर उससे रजाई बनाती दिख रही है। इस रजाई को बनवाने में उन्हें लगभग 2 साल का समय लगा है। वीडियो के कैप्शन में निखिता लिखती हैं, "इस रील को बनाने में मुझे 2 साल लगे। मैं खुद से इस रिल को शूट करने के लिए वहां नहीं जा सकी थीं जहां से यह पैकेज आया है। मैंने इसे अनपैक किया और ऐसी भावनाओं को महसूस किया जो मैंने अपने पूरे जीवन में अनुभव नहीं की हैं। @purkalstreeshakti आपने मुझे गर्म कम्बल से बहुत ज्यादा कुछ देकर भगवान का काम किया है।

इसे भी पढ़ेंःपंखे की स्पीड है कम तो बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, बिजली बिल भी होगा कम

पिता की शर्ट ने बनाई शानदार रजाई

View this post on Instagram

A post shared by Nikhita Kini (@nikhitakini)

निखिता किनी लिखती हैं, "@purkalstreeshakti ने मेरे पापा की सबसे बेशकीमती संपत्ति - उनकी शर्ट को एक विरासत में बदल दिया है।" अगर आप भी वीडियो देखेंगे तो समझ आएगा कि निखिता ने अपने पापा की एक-एक शर्ट को जोड़कर रजाई बनवाई है। पिता की शर्ट से बनी रजाई निखिता के लिए आज सबसे महंगी चीज होगी। लोगों को उनका अपने पिता को याद करने का तरीका बहुत पसंद आ रहा है।

इसे भी पढ़ेंःछुट्टियों पर जा रही हैं आप तो अपने हाउसप्लांट की केयर के लिए अपनाएं ये टिप्स

दिपा नाम की महिला ने बनाई है यह रजाई

View this post on Instagram

A post shared by Nikhita Kini (@nikhitakini)

निखिता ने इस रजाई को बनाने के श्रेय पुर्कल स्त्री शक्ति नाम के इंस्टाग्राम हैंडल को दिया है। पुर्कल स्त्री शक्ति महिला सशक्तिकरण के लिए काम करती है। वहीं निखिता के पोस्ट में दिख रही तस्वीरें देखने पर पता चलता है कि उनके पापा की शर्ट का इस्तेमाल करके बनाई गई रजाई दीपा नाम की महिला ने बनाई है।

यूजर्स ने ऐसा किया रिएक्ट

निखिता के पोस्ट पर यूजर्स बहुत इमोशनल कमेंट कर रहे हैं। कोई यूजर अपने पास्ट के एक्सपीरियंस बता रहा है तो कोई निखिता की बहुत तारीफ कर रहे है। वहीं बहुत से यूजर ने उस जगह का भी नाम पूछा जहां से उन्होंने ये रजाई बनवाई है।

अपने पिता की शर्ट से रजाई बनवाने का आइडिया यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं। आपको निखिता का पोस्ट कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Picture Credit:Nikhita Kini/Instagram

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।