herzindagi
burning  camphor  with cloves

Vastu Tips: पैसों की हैं तंगी या नहीं हो रही शादी, अपनाएं कपूर से जुड़े ये 5 उपाय

वास्तु शास्त्र पर भरोसा करती हैं तो पंडित दयानंद शास्त्री द्वारा बताए कपूर से जुड़े इन वास्तु टिप्स को जरूर अपनाएं। 
Editorial
Updated:- 2020-05-20, 13:42 IST

हिंदू धर्म में देवी देवताओं की पूजा के दौरान कपूर जला कर आर्ती करने का बड़ा महत्व है। ऐसा माना जाता है कि कपूर कि सुगंध से देवी देवता प्रसन्न हो जाते हैं और यदि आप पूजा में कपूर का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो पूजा अधूरी ही मानी जाती है। मगर वास्तु के नजरिए से भी कपूर के बहुत लाभ हैं।

पंडित दयानंद शास्त्री बताते हैं, ‘वास्तु शास्त्र और समुद्र शास्त्र दोनों में ही कपूर के फायदे बताएं गए हैं। यह पूजा पाठ ही नहीं घर में सकारात्मक उर्जा लाने और आर्थिक संकट को दूर करने में बेहद लाभकारी है।’ तो चिलए पंडित जी से जानेते हैं कि कैसे कपूर से आप वास्तु दोषों को दूर कर सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: तुलसी की माला पहनने का महत्व, लाभ और वास्तु टिप्स, एक्सपर्ट से जानें

camphor astrology  benefits

  • अगर आपके घर में कोई रोगी है तो आपको घर में हर रोज शाम के समय कपूर जला कर रखना चाहिए। ऐसा करने से रोग-शोक नष्ट होते हैं।
  • दुर्घटना से बचने के लिए लोग अपनी गाड़ी में हनुमान जी या फिर फेंगशुई लटकाते हैं मगर इसमे आपकी मदद कपूर भी कर सकता है। आपको रात के समय कपूर जला कर हनुमान चालिसा पढ़नी चाहिए। घर के वास्तुदोष को खत्म करने के लिए, घर में कपूर की दो गोली रखें और जब यह गल जाएं, तो फिर से दो गोलियां रख दें। ऐसा आप समय समय पर करते रहें इससे घर का वास्तुदोष दूर हो जाएगा। 

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: बस 1 चुटकी नमक दिखाएगा ये 5 कमाल

  • आपका विवाह नहीं हो पा रहा है तो आपको तो आप 6 कपूर के टुकड़े और 36 लौंग के टुकड़े लें और में इसमें चावल और हल्दी मिला लें। इसके बाद आप देवी दुर्गा को इससे आहुति दें। ऐसा करने से शादी जल्दी होती है।
  • ग्रह शांति के लिए भी आप कपूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। सुबह, शाम, रात प्रतिदिन घी में भिगोया हुआ कपूर जलाना चाहिए। आपको घर के शौचालय और बाथरूम में कपूर की दो दो टिकिया रखनी चाहिए
  • फिजूल खर्च करना अगर आपकी आदत है तो आपको सूर्यास्त होने के समय कपूर का दिया जला कर पूरे घर में घूमना चाहिए इसके बाद मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे आपकी यह आदत ठीक हो जाएगी। 
  • मनचाही भूमि या भवन पाने के लिए आपको एक स्थान पर मिट्टी रख कर उसकी कपूर से पूजा करनी चाहिए। ऐसा रोज करने से आप अपनी पसंद की भूमि खरीद पाएंगे। 

vastu tips  benefits  of kapur or  camphor

  • मां लक्ष्मी को खुश करना है तो आपको श्रीयंत्र के अगे कपूर जलाना चाहिए। इससे आपको कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना होगा और देवी लक्ष्मी भी खुश हो जाएंगी
  • अगर आपके घर में तरक्की नहीं हो पा रही है या पैसा नहीं टिकता है तो आप हर कमरे में चांदी या पीतल की कटोरी में दो कपूर और लौंग जलाएं। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मकता खत्म हो जाएगी। अगर आपके घर में चांदी की कटोरी नहीं है तो आप स्टील की कटोरी में भी इसे रख सकती हैं। 
  • अगर आपके घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं और परिवार के सदस्यों की आपस में नहीं बनती है तो आपको घर के हर कोने में एक कपूर की गोली डाल देनी चाहिए। इससे घर का वातावरण सकारात्मक होगा।  
  • अगर आपकी आपके पार्टन के साथ नहीं बनती तो आपको अपने बेडरूम में कपूर की गोलियां रख कर सोना चाहिए। इसकी खुशबू महौल को सकारात्मक बनाएगी और आपके संबंध भी मधुर हो जाएंगे। 

 

  • अगर भाग्य साथ नहीं दे रहा तो हर गुरुवार के दिन 12 कपूर को साबूदाना के साथ जलाएं। ऐसा करने से आपकी तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे।  
  • शनि अशुभ प्रभाव आपके उपर मंडरा रहा है तो इसे दूर करने के लिए आपको कपूर की कालिख से लिप्त शनि यंत्र को धारण करना चाहिए आपको लाभ होगा। 

 

  • अगर आपकी कुंडली में पितृदोष या कालसर्प दोष है तो आपको यह दूर करने के लिए रोज रात में घी में कपूर भिगो कर जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके उपर से राहु-केतु का प्रभाव खत्म हो जाता है। 
  • हर आदमी जल्दी धन कमाना चाहता है। अगर आपकी भी ऐसी लालसा है तो मेहनत के साथ ही आप हर शुक्रवार लाल गुलाब के साथ एक कपूर का तुकड़ा जलाकर मां दुर्गा के आगे रख दें। ऐसा आप लगातार हर शुक्रवार करें। ऐसा करने से आपको लाभ होगा। 

 Image Credit: SoniVlog/ youtube 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।