सनातन हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को दिव्य माना गया है। यह एक पवित्र पौधा है। इससे घर शुद्ध रहता है, साथ ही सेहत के लिहाज से भी तुलसी को अमृत माना गया है। तुलसी के पौधे का आध्यात्मिक महत्व भी है। हिंदुओं में इस पौधे की पूजा की जाती है। गर्ग संहिता की माने तो तुलसी में देवी लक्ष्मी जी का वास होता है। लक्ष्मी माता ने जब राधा रानी के रूप में पृथ्वी पर जन्म लिया था तब उनका प्रथम नाम वृंदा यानी तुलसी ही रखा गया था। बाद में राधा रानी के पैरों के पड़ने से बंजर जमीन पर तुलसी के पौधे उग आए थे और उनका जंगल बन गया था।
यह स्थान आज भी भारत में हैं और इसे वृंदावन के नाम से जाना जाता है। वृंदावन तब बना जब कंस के प्रकोप से पूरी गाकुल नगरी जल कर भस्म हो गई थी। इसके बाद कृष्ण जी के आग्रह पर राधा रानी ने वृंदावन की स्थापना की थी। इस मान्यता के आधार पर ही तुलसी को देवी स्वरूप में पूजा जाता है। आपको बता दें कि तुलसी का महत्व इतना अधिक है कि भगवान विष्णु बिना तुलसी के भोग ग्रहण नहीं करते हैं।
इसे जरूर पढ़े: घर में सही दिशा में रखें तुलसी का पौधा सदा बनी रहेगी लक्ष्मी मां की कृपा
आपने तुलसी की पत्ती का बहत बखान सुना होगा। मगर तुलसी के पौधे की लकडि़यों का भी कम महत्व नहीं है। इनके मोती बनाए जाते हैं और उन मोतियों से माला बनाई जाती है। तुलसी की माला का भी हिंदू धर्म और आयुर्वेदिक चिकित्सा में बहुत महत्व है। तुलसी दो प्रकार की होती हैं। श्यामा तुलसी और रामा तुलसी। दोनों का ही धार्मिक और सेहत के लिहास से अलग-अलग महत्व है। मगर वास्तु पर यदि आप विश्वास करती हैं तो आपको बता दें कि वास्तु में भी तुलसी की माला को बहुत महत्व दिया गया है।
पंडित दयानंद शास्त्री बताते हैं, ‘तुलसी की माला धारण करने से ईश्वर के प्रति श्रद्धा तो बढ़ती ही है साथ ही आपके मन में सकारात्मक भाव की वृद्धी होती है। इतना ही नहीं इससे आपको भौतिक सुख भी मिलते हैं और कार्यक्षेत्र में भी आप बहुत उन्नती करते हैं। ’ तो चलिए आज हम आपको तुलसी की माला(तुलसी की माला पहनने के लाभ) से जुड़े कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताते हैं जो आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ में बहुत काम आएंगे।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक करें। साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।