हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत महत्व दिया गया है। घर बनवाने से लेकर शादी-ब्याह, किसी नए व्यापार की शुरुआत या फिर घर में किसी भी शुभ काम का प्रारंभ ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक करना हिंदुओं में प्रचलित है। यहां तक की हिंदुओं में ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से कई लोग कपड़े और गहने तक पहनते हैं। ऐसी मान्यता है कि ज्योतिष शास्त्र में भविष्य में क्या होने वाला है उसका पता पहले ही लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं अगर भविष्य में कुछ गलत होने वाला है तो ज्योतिष शास्त्र में इसके कई विकल्प भी हैं जो दुख का टाल भी देते हैं। इन्हीं में से एक अंगूठियां पहनना है। ज्योतिष शास्त्र में कई तरह की अंगूठियों को शुभ माना गया है। खासतौर पर अगर आपको धन के मामले में लाभ चाहिए तो कुछ खास अंगूठियां ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अलग-अलग तरह से लाभ पहुंचाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर में रोज जलाएं घी का दीपक, सुख, संपत्ति और सेहत की होगी वर्षा
कछुए वाली अंगूठी
बाजार में आपको कछुए के शेप की कई अंगूठियां मिल जाएंगी यह आपके लुक को फैशनेबल बनाने के साथ-साथ आपके जीवन में जो दोष हैं उन्हें भी शांत करेगी। यह अंगूठी उन लोगों को पहननी चाहिए जिनमें आत्मविश्वास की कमी हों। इस अंगूठी को पहनने से आपका कॉन्फीडेंस बढ़ेगा। इतना ही नहीं आपको इस अंगूठी को पहनने से धन के मामले में भी लाभ मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पैरों में है तिल तो हो जाएं सतर्क
सांप वाली अंगूठी
सांप को हिंदू धर्म में काफी शूभ माना गया है। भगवान शिव ने सांप को अपने गले में स्थान दिया है। सावन के महीने में हिंदू धर्म के लोग सांप की पूजा करते हैं और नाग पंचमी का त्योहार मनाते हैं। इस लिए सांप के आकार की अंगूठी भी काफी शुभ होती है। अगर आपकी कंडली में सर्प दोष, पितृ दोष और ग्रहण दोष हैं तो आपको सांप के आकार वाली अंगूठी पहननी चाहिए। यह आपको अलग-अलग धातुओं में बाजार में आसानी से मिल जाएगी। अगर आपको स्वस्थ और सुखी जीवन बिताना है तो आपको सांप के आकार की अंगूठी जरूर पहननी चाहिए। यह आपके धन को भी बढ़ाती है।
तांबे की अंगूठी
तांबा सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। मात्र इसके स्पर्श से ही आपको काफी फायदा पहुंच सकता है। यह फायदा आपको केवल सेहत नहीं बल्कि और ममलों में भी हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तांबे की अंगूठी पहनने से आपकी कुंडली में अगर सूर्य दोष है तो वह दूर हो जाता है। अगर आप यह अंगूठी पहनती हैं तो सोसाइटी में लोग आपका सम्मान करेंगे। यह आपके स्वास्थ का भी हमेशा अच्छा बनाए रखेगी। तांबे की अंगूठी पहनने से आप में साहस भी बढ़ेगा।
नवग्रह अंगूठी
अगर आप अपने जीवन में सुख और शांति चाहती हैं तो आपको नवग्रह की अंगूठी पहननी चाहिए। इस अंगूठी को पहनते ही आप में पॉजिटिव एनर्जी आ जाएगी। इतना ही नहीं नवग्रह अंगूठी को पहनने से अगर आप अवसाद से ग्रसित हैं तो इसमें भी आपको राहत मिलेगी।
घोड़े की नाल वाली अंगूठी
आपको जान कर हैरानी होगी कि घोड़े की नाल से भी अंगूठी बनाई जाती है और यह बेहद शुभ होती है। काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी पहनने से आप भगवान शनि के प्रकोप से बच सकती हैं।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अगर आपकी कंडली में शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो आपको घोड़े की नाल से बनी अंगूठी पहननी चाहिए। इससे आपकी मुसीबतें कम हो जाएंगी।
हाथी वाली अंगूठी
हिंदू धर्म में हाथी को भी शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि हाथी भगवान गणेश के अवतार होते हैं। ऐसे में हानी वाली अंगूठी पहनने से आपके उपर जितना भी आर्थिक संकट होता है सब टल जाता है।
ऐसा माना गया है कि भगवान कुबेर, जिन्हें पुराणों में धन के देवता कहा गया है, उन्हें खुश करने के लिए भी हाथी वाली अंगूठी पहनी जाती है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों