खाने में अगर नमक न हो तो सारा स्वाद किरकिरा हो जाता है। नमक स्वाद और सेहत दोनों के लिए ही बहुत जरूरी होता है। मगर, यदि आप वास्तु शास्त्र पर विश्वास करती हैं तो यह बात जान लें कि नमक कई तरह के वास्तु दोष भी दूर करता है।
वास्तु एंव ज्योतिष शास्त्र के एक्सपर्ट पंडित दयानंद की मानें तो एक चुटकी नमक घर परिवार, सेहत, धन और कई सारी समस्याओं को दूर करने के लिए काफी होता है। मगर, इसका सही स्थान पर सही जगह प्रयोग करना जरूरी होता है। तो चलिए पंडित जी से जानते हैं कि 1 चुटकी नमक क्या-क्या कमाल दिखा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:माथे पर किस उंगली से तिलक लगाने पर मिलेगा धन, सेहत और मोक्ष
यदि आपके घर पर कोई बहुत दिन से बीमार है या आपके घर में एक के बाद एक सदस्य बीमार पड़ रहे है। इसके साथ ही घर के सदस्यों में हमेशा अनबन बनी रहती है या झगड़े होते हैं तो जाहिर है कि आपको हर जगह नकारात्मकता ही नजर आती होगी। मगर, आपको इससे छुटकारा मिल सकता है। केवल 1 चुटकी काला नमक आपको पानी में मिला कर घर का पोछ़ा लगाना होगा। यदि आप रोज ऐसा करती हैं तो आपको इसका असर दिखने लगेगा। अगर आप हर दिन नमक से पोछा लगा सकतें तो यह बहुत ही अच्छी बात है वरना आपको हर मंगलवार के दिन घर में नमक से पोछा लगाना चाहिए। इससे आपके घर से नकारात्मकता, रोग और कलेश तीनों ही दूर हो जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: कर्ज से नहीं मिल रहा छुटकारा तो ये 5 वास्तु टिप्स अपनाएं, मिलेगी सुख-समृद्धि
नमक कितना प्रभावशाली है यह तो आप सभी जानते हैं। मगर, वास्तु में नमक को सही स्थान पर सही बर्तन में रखने के बारे में बताया गया है। यदि आपकी आदत किसी भी बर्तन में नमक रख देने की है तो इसे सुधार लें। इस बात का बहुत फर्क पड़ता है कि आप किस चीज से बने बतर्न में नमक रखती हैं। ऐसी मान्यता है कि आपको हमेशा कांच से बने जार में ही नमक रखना चाहिए। इतना ही नहीं नमक के साथ एक लौंग भी डाल देनी चाहिए। इससे आपके घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। ऐसा करने से आपको आर्थिक संकट भी कभी नहीं सताता है।किचन में लाल रंग बढ़ाता है पॉजिटिविटी, जानिए कैसे
यदि आप खुश रहना चाहती हैं तो बहुत जरूरी है कि आपका मन शांत हो। अगर आपका मन शांत नहीं तो आप बीमार भी रहती हैं और नकारात्मकता भी आपको घेरे रहती हैं(घर में लगाएंगी पौधे तो बढ़ जाएगी सुख-शांति और समृद्धि)। वास्तु के अनुसार नमक मानसिंक शांति के लिए रामबाण इलाज है। अगर आप नहाते वक्त अपने पानी में केवल चुटकी भर नमक डालती हैं तो आपको इससे मन की शांति मिलती है। इससे आपका आलस्य भी दूर भाग जाता है और आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करती हैं।
अगर आपके घर में कोई बहुत दिनों से बीमार है तो आपको उसके बेड के नजदीक एक कांच के जार में नमक भर कर रखना चाहिए। इस नमक को आपको हर महीने बदलना चाहिए। ऐसा करने से सेहत में सुधार होता है। ऐसा आपको तब तक करना है जब तक बीमार व्यक्ति ठीक नहीं हो जाता है।बीमारियों को कोसों दूर भगाना हैं तो घर में वास्तु के अनुसार करें बदलाव
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख और शांति बनी रहे। मगर, हर दिन यह संभव नहीं हो पता है। किसी न किसी बात पर मन अशांत ही रहता है। व्यक्ति कितनी भी कोशिश कर लें कोई न कोई बात उसे परेशान जरूर करती है। मगर, एक उपाय है जो आपको इससे छुटकारा दिला सकता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि आप पहाड़ी नमक को घर के एक कोने में रख दें तो आपके घर से सारी नकारात्मकता दूर हो जाती हैं और घर में सुख शांति बनी रहती है।
यह आर्टिकल अगर आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।