herzindagi
maa lakshmi mantra according to rashi ()

दिवाली पर राशि के अनुसार पढ़ेगी सिर्फ ये 1 मंत्र तो मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

दिवाली के दिन आप अपनी राशि के अनुसार सिर्फ 1 मंत्र का जाप करेंगी तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएगी।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-06, 15:02 IST

दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिसमें मां लक्ष्मी की उपासना की जाती है। इस दिन माता को प्रसन्न करने और आशीर्वाद पाने के लिए के आप न जाने कितने उपाय करती हैं। जी हां यह पर्व सिर्फ प्रकाश का ही नही है बल्कि धार्मिक दृष्टि से देवी-देवताओं का आशीर्वाद पाना भी है।

दिवाली की रात लक्ष्मी को मनाने का सबसे अच्छा समय रहता है। इस रात मां लक्ष्‍मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। इसीलिए इस रात में देवी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। और मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने का सबसे अच्‍छा उपाय मंत्रों का उच्‍चारण करना है। जी हां आप अपनी राशि के अनुसार सिर्फ 1 मंत्र का जाप करें जिससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएगी। आइए सनातन धर्म मंदिर के पंडित महेश दीक्षित से इस बारे में जानें। पंडित महेश दीक्षित का कहना हैं कि आप जिस भी राशि के है उसके अनुसार दिवाली के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद श्रद्धा‍-विश्वास के साथ कमलगट्टे की माला से इन मंत्र का जाप 108 बार करें।

Read more: वास्तु एक्सपर्ट के बताए इन तरीकों से सफल होगी मां लक्ष्मी की आराधना और पूरी होगी हर मनोकामना

मेष, वृषभ और मिथुन
maa lakshmi mantra according to rashi ()

यह दिवाली आपके लिए अति शुभ है। इस शुभता को बढ़ाने के लिए दिवाली के दिन 'ॐ विश्वजननी नम:' इस मंत्र का जाप पूरी श्रृद्धा के साथ करें। इस दिवाली में इस वृषभ राशि की महिलाओं को उत्‍तम फल मिलेंगे। सभी ओर से सफलता मिलेगी। इस राशि के लोगों को 'ॐ अशोका नम:' इस मंत्र का जाप करें। इसके अलावा मिथुन राशि के लोगों के लिए दिवाली चमकदार भविष्य का संकेत दे रही है। इस राशि 'ॐ पद्मिनी नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्क, सिंह और कन्‍या
maa lakshmi mantra according to rashi ()

इस दिवाली प्रसन्नता दस्तक दे रही है। कर्क राशि वाले 'ॐ चंद्रवदना नम:' इस मंत्र का 108 बार जाप करें। जबकि सिंह राशि के लोगों को 'ॐ हिरण्यमयी नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। क्‍योंकि यह दिवाली ढेर सारी खुशखबरी के साथ आपको चौंकाने आ रही है। इसके अलावा इस दिवाली पर आपकी हर मनोकामना पूरी होने के शुभ योग है। इसलिए इस कन्‍या राशि के लोगों को 'ॐ वाचि नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

Read more: दिवाली पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर प्रसाद से जुड़ी 12 बातें जरूर ध्यान रखें, जानिए क्या कहते हैं पंडित

तुला, वृश्चिक और धनु
maa lakshmi mantra according to rashi ()

दिवाली तुला राशि के लिए बहुत शुभ है लेकिन बहुत ज्‍यादा शुभ करने के लिए इस राशि के लोगों को 'ॐ शुचि नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह दिवाली जीवन में कई नए अनुभव लेकर आ रही है। नई-नई खुशियां, नई-नई सफलताएं आपको आश्चर्य में डाल देगी। और अधिक लाभ पाने के लिए 'ॐ प्रकृति नम:' का जाप करना चाहिए। साथ ही इस राशि के लोगों का 'ॐ सौम्या नम:' मंत्र का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।

 

मकर, कुंभ और मीन
maa lakshmi mantra according to rashi ()

मकर राशि के लोगों को 'ॐ सिद्धि नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। जी हां यश,सुख, समृद्धि, वैभव, कीर्ति, खुशी, सफलता इस दिवाली इतनी सारी शुभता आपसे मिलने आ रही हैं। इस मंत्र से आपकी उपलब्धि और अधिक बढ़ेगी। कुंभ राशि के लोगों को 'ॐ नित्यपुष्टा नम:' का जाप करना चाहिए। क्‍योंकि यह दिवाली आपके जीवन के हर संकट को हरने आ रही है। आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नई उपलब्धियां कदम चूमेगी। इसके अलावा मीन राशि को दिवाली के दिन मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए 'ॐ वरारोहा नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। आपके जीवन की सबसे शुभ दिवाली यही है। यह दिवाली आपको मनवांछित खुशियां देगी। पैसे की कमी नहीं रहेगी।

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि मंत्रों के उच्चारण में कभी भी कोई गलती न करें। इससे मां प्रसन्न न होकर अप्रसन्न हो जाएगी। जिससे आप पर संकट आ सकता है।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।