नवरात्रि के 9 दिन अलग-अलग देवियों के होते है और इन 9 देवियों में हर एक देवी का संबंध किसी एक ग्रह से होता है। इन ग्रहों का किसी ना किसी अंक से संबंध रहता है। हर अंक का अपना एक रंग होता है। इन 9 दिनों में हम देवी की पूजा-अर्चना में अलग-अलग रंग का प्रयोग कर अपने 9 ग्रहों और उससे संबंधित अंकों को मजबूत कर सकते है। इस बारे में हर जिंदगी को सेलिब्रिटी अंक ज्योतिष (न्यूमेरोलॉजी) और टैरो रीडर मनीष मालवीय ने बताया है। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से इस बारे में विस्तार से जानें।
नवरात्रि का पहला दिन
नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का है, जिनका संबंध चंद्रमा से है। इस दिन सफ़ेद रंग का अधिक से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 2 मजबूत होगा। जिससे अंक 2 से संबंधित दोष व परेशानियां कम होंगी और साथ ही आप मानसिक रूप से मजबूतहोंगे।
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का है, जिनका संबंध मंगल से है। इस दिन लाल रंग का अधिक से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 9 मजबूत होगा। जिससे अंक 9 से संबंधित दोष व परेशानियां कम होंगी और आपमें साहस और उर्जा का संचार होगा।
नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का है, जिनका संबंध शुक्र से है। इस दिन सफ़ेद और गुलाबी रंग का अधिक से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 6 मजबूत होगा। जिससे अंक 6 से संबंधित दोष वा परेशानियां कम होंगी और आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधायों में वृद्धि होगी।
इसे जरूर पढ़ें: नवरात्रि के 9 दिनों में 9 रंगों से करें मां दुर्गा की आराधना, पूरी होंगी सारी इच्छाएं
नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा का है, जिनका संबंध सूर्य से है। इस दिन नारंगी रंग का अधिक से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 1 मजबूत होगा। जिससे अंक 1 से संबंधित दोष व परेशानियां कम होंगी और आपकी नेतृत्व क्षमता और प्रसिद्धि बढ़ेगी।
नवरात्रि का पांचवा दिन मां स्कंदमाता का है, जिनका संबंध बुध से है। इस दिन हरे और हरे के साथ सफ़ेद, गुलाबी रंग का कॉम्बिनेशन का अधिक से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 5 मजबूत होगा। जिससे अंक 5 से संबंधित दोष व परेशानियां कम होंगी और धन तथा अभिव्यक्ति संबंधी समस्याये दूर होंगी। पंडित जी से जानें देवी जी के लिए दीपक जलाते वक्त किन बातों का रखें ध्यान
नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी का है, जिनका संबंध गुरु से है। इस दिन पीले रंग का अधिक से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 3 मजबूत होगा। जिससे अंक 3 से संबंधित दोष व परेशानियां कम होंगी और आपको शिक्षा और विवाह के क्षेत्र में फायदा होगा।
नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि का है, जिनका संबंध शनि से है। इस दिन हल्का नीला रंग का अधिक से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 8 मजबूत होगा। जिससे अंक 8 से संबंधित दोष वा परेशानियां कम होंगी और आपके जीवन को स्थायित्व मिलेगा।
नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी का है, जिनका संबंध राहू से है। इस दिन नीले और भूरे रंगका अधिक से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 4 मजबूत होगा। जिससे अंक 4 से संबंधित दोष वा परेशानियां कम होंगी और आपको जीवन की उथल-पुथल, संघर्ष से राहत मिलेगी।
इसे जरूर पढ़ें:नवरात्री के नौ दिन नौ प्रसाद, किस दिन देवी को क्या चढ़ाएं
नवरात्रि का नौवां दिन मां सिध्दिदात्री का है, जिनका संबंध केतु से है। इस दिन ग्रे या चितकबरे रंग का अधिक से अधिक उपयोग करने से आपका अंक 7 मजबूत होगा। जिससे अंक 7 से संबंधित दोष वा परेशानियां कम होंगी और आपका आध्यत्मिक पक्ष मजबूत होगा।
आप भी नवरात्रि में इन रंगों का इस्तेमाल कर अपने ग्रहों और अंकों को मजबूत कर सकती हैं। तो देर किस बात की इस नवरात्रि आप भी इन रंगों का इस्तेमाल करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।