How to Remove Colour Stain From Clothes: होली के दिन आने में कुछ ही दिन का समय बाकी है। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए लोग किसी भी तरह की कमी नहीं रखना चाहते इसके लिए वह नए और पसंदीदा कपड़े खरीदते हैं। होली खेलने के लिए लोग अलग कपड़ा वियर करते हैं। इसके साथ ही होली मीट के अलग कपड़ा पहनना और खरीदना पसंद करते हैं। हालांकि अगर नए कपड़े में होली का रंग लग जाए तो बड़ा अफसोस होता है। शाम के वक्त अबीर होली का आयोजन किया जाता है। लोग एक दूसरे के घर जाते हैं। ऐसे में सफेद और फेवरेट कपडे़ पर रंग का दाग लग जाने पर उसे साफ करना मुश्किल हो जाता है।
नींबू का रस
नींबू के रस की मदद से आप कपड़े पर लगे रंग को साफ कर सकती हैं, लेकिन अगर आप सफेद कपड़ों को साफ करना चाहती हैं तो आप नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले हल्के गुनगुने पानी में डालकर 5-7 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद साबुन की मदद से साफ करें। रंग हल्का होने के बाद इसे नींबू की मदद से साफ करें।
इसे भी पढ़ें- होली खेलते वक्त रखें इन बातों का ख्याल
अल्कोहल की मदद से साफ कर सकती हैं दाग
अगर कपड़े पर ज्यादा गहरा रंग लग गया है और वह छूटने का नाम नहीं ले रहा है तो इसके लिए अल्कोहल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले कपड़े को पानी में अच्छे से धुलकर रंग को निकाल लें। इसके बाद एक बाउल में अल्कोहल और उसमें पानी की कुछ बूदें मिलाएं। अब इस घोल को रंग लगे हुए हिस्से पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़े।
विनेगर की मदद से करें साफ
व्हाइट विनेगर की मदद से आप कपड़े पर लगे हुए गुलाल के दाग को साफ कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले कपड़े को अच्छे से साफ कर लें। साफ करने के बाद एक जग में पानी लेकर उसमें विनेगर मिलाए। विनेगर मिलाने के बाद इस घोल को अच्छे से मिक्स करें। इस घोल में कपड़े को डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद कपड़े को निकालकर रगड़ते हुए साफ पानी में धुलें।
टूथपेस्ट की लें मदद
बाजार में मिलने वाले व्हाइट टूथपेस्ट की मदद से कपड़े पर लगे हुए दाग को साफ कर सकती हैं। इसके लिए टूथपेस्ट को रंग वाली जगह पर लगाकर कुछ समय छोड़ने के बाद रगड़ते हुए साफ करें। इस हैक से आप दाग-धब्बों को आसानी से साफ कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Holi 2024: फर्श पर लगे होली के रंग को हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों