Holi 2024: फर्श पर लगे होली के रंग को हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

होली फेस्टिवल बीतने के बाद घर की दीवार और फर्श पर लगे रंग को साफ करना मुश्किल का काम होता है। अगर आप भी इस दिक्कत का सामना करती हैं तो अपनाएं ये खास तरीके।

 
holi colour stain remove tips

How To Remove Holi Stains From Floor: रंग और मस्ती से भरे त्योहार को लोग बड़े ही उत्साह के मनाते हैं। इस पर्व का इंतजार लोग पूरे साल करते हैं। बच्चे, बड़े-बुजुर्ग सभी रंग की धूम में रंग जाते हैं। हालांकि होली के पूरे दिन मस्ती करने वाले लोगों के लिए अगले दिन मेहनत भरा काम होता है। जी हां, होली के रंग से ना सिर्फ लोगों के हाथ-पैर, चेहरा रंगता है बल्कि घर की दीवार, फर्नीचर सब रंग से ढक जाता है। शरीर पर लगा हुआ रंग कुछ दिनों के बाद बॉडी से साफ हो जाता है। लेकिन फर्श और दीवारों पर लगे रंग को साफ करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। अगर आप भी होली के बाद इस बात को लेकर परेशान रहती हैं तो इस आर्टिकल में आज हम आपको फर्श पर लगे रंग को निकालने के कुछ आसान हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं आसान हैक्स के बारे में।

फर्श पर लगे हुए रंग को इस तरह से करें साफ (Easy hacks to remove holi colour stain)

फर्श पर गिरे सूखे रंग को ऐसे करें क्लीन

Holi stains cleaning tips from floor

होली के मौके पर कई बार रंग या गुलाल का पैकेट फाड़ते वक्त सूखा रंग जमीन पर गिर जाता है। कहीं अगर गलती से इस रंग पर पानी गिर जाए तो इसे साफ करने में और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सूखा रंग गिरने पर झाड़ू की मदद से तुरंत साफ करें। इसके बाद कपड़े को हल्का गिला करके फर्श को पोंछ कर साफ करें।

फर्श पर गिरे गीले रंग को ऐसे करें साफ (How to Clean Holi colour At Home )

रंग को बाल्टी में मिलाते वक्त कई बार रंग जमीन पर गिर जाता है। रंग के गिरने के बाद उसे वैसा ही न छोड़े तुरंत उसे स्पंज की मदद से सुखा लें। इसके अलावा गीले रंग पर पानी और बेकिंग पाउडर का घोल बनाकर स्पंज से साफ करें।

गर्म पानी की मदद से करें साफ (How to Clean Holi colour with Warm Water)

How do you remove color from floor tiles

अगर फर्श पर रंग के धब्बे पड़ जाए तो उसे साफ करने के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल करें। रंग वाले धब्बे पर गर्म पानी डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद सूती कपड़े की मदद से पोंछते हुए साफ करें।

टिशू की मदद से करें साफ (How To Clean Holi Colour Tissue Paper)

How To Clean Holi Colour Tissue Paper

अगर फर्श पर गिरा सूखा रंग पानी गिरने की वजह गीला हो गया है तो आप ऐसे में टिशू पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए नींबू के एक हिस्से को फर्श के उस जगह पर रगड़े जहां पर रंग का धब्बा बना हुआ है। इसके बाद फर्श पर गर्म पानी डालकर फर्श को कपड़े की मदद से साफ करें।

बेकिंग सोडा (How to Clean Holi colour with Baking Soda)

,Easy hacks to remove holi colour

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल हम सभी अपने किचन में करते हैं। ऐसे में यह आसानी से हमारी किचन में मौजूद होता है। इसकी मदद से आप फर्श पर लगे हुए दाग को साफ कर सकती हैं। इस घोल को साफ करने के लिए पहले 2-3 कप पानी गर्म एक बाउल में लें। इसके बाद बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें। घोल तैयार करने के बाद इसे सूती कपड़े की मदद से साफ करें।

इसे भी पढ़ें-होली के रंग से दीवारों को बचाने के लिए करें ये काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP