How to Safe Wall with Holi Colour: होली खेलते वक्त बड़ा मजा आता है लेकिन होली के साथ-साथ हमारा शरीर ही नहीं बल्कि घर का हर एक कोना रंगा हुआ नजर आता है। खासतौर पर जब घर में बच्चे हों। होली खेलने के बाद घर के दरवाजों से लेकर फर्नीचर और दीवार कलरफुल नजर आते हैं, जो देखने में बेकार लगते हैं। अगर रंग केमिकल फ्री और नेचुरल हैं तो वह कुछ ही मेहनत के बाद आसानी से साफ हो जाते हैं। लेकिन अगर कलर केमिकलयुक्त हुए तो उन्हें साफ करने में पसीने छूट जाते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपनी दीवारों को रंग से बचा पाएंगी।
होली में रंग खेलते वक्त हम सभी इस बात का ध्यान नहीं दे पाते हैं कि रंग कहां पर लग रहा है। अंजाने में हम हो या बच्चे रंग से भरे हाथ दीवार पर लगने से निशान बन जाते हैं। अगर आप होली के मौके पर होने वाली इस समस्या से बचना चाहती हैं तो अच्छा होगा कि आप दीवारों पर एंटी-स्टेन वॉर्निश का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आप दीवारों को रंग से बचा पाएंगी। (होली के मौके पर ऐसे सजाएं घर)
दीवारों को रंग से बचाने के लिए होली से पहले इस पर पतली प्लास्टिक शीट का इस्तेमाल करें। ऐसा कर आप दीवारों को रंगों से बचा सकती हैं। इसके अलावा आप दीवारों को रंगों से बचाने के लिए आसान उपाय बड़े फर्नीचर को वॉल से सटा कर रखें।
इसे भी पढ़ें- Holi Herbal Gulal: मेकअप के इस एक चीज से बना सकती हैं ऑर्गेनिक गुलाल, यहां देखें तरीका
कई बार ध्यान रखने के बाद भी दीवारों पर रंग लग जाता है। ऐसी सिचुएशन में आज दीवारों पर लगे रंग को तुरंत साफ कर दें। ऐसा करने से रंग आसानी से छूट जाएगा। इसके लिए आप हल्के गुनगुने पानी में ब्लीच का मिश्रण कर कपड़े की मदद से दीवार पर रगड़े। कम मात्रा को पानी में मिलाएं। ज्यादा ब्लीच दीवार के पेंट को हटा सकता है।
होली के मौके पर दरवाजे और खिड़कियों के पल्ले पर रंग लगने की संभावना ज्यादा होती है। रंग खेलने के लिए बड़े और बच्चे पिचकारी के साथ-साथ रंग भरे गुब्बारे का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसी स्थिति में दरवाजे और खिड़की के पल्ले के रंग से खराब होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। अगर आपके दरवाजे यूपीवीसी और एल्युमिनियम या फिर हाइब्रिड पॉलीमर के बने हैं तो आप आसानी से कपड़े से पोंछ कर रंग निकाल सकती हैं। इसके अलावा अगर रंग सूख गया है तो आप वैक्यूम क्लीनर की मदद से इसे साफ कर सकती हैं। (होली पर घर जाने की कर रहें प्लानिंग नहीं मिल रहा टिकट, ऐसे करें बुक)
घर की दीवार को रंग से सेफ रखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी घर के फर्नीचर को सेफ रखना है। फर्नीचर को रंग से बचाने के लिए होली के एक दिन पहले उन्हें प्लास्टिक शीट से ढक दें।
होली के रंग से दीवार और फर्नीचर को बचाने का सबसे सस्ता और आसान तरीका घर पर तैयार किया गया रंग है। होली के दौरान इस्तेमाल होने वाले रंग को आप घर पर बनाएं।
इसे भी पढ़ें-होली के मौके पर इन 4 तरीकों से घर पर बनाएं होममेड कलर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik, Sutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।