herzindagi
decoration idea home on holi festival

होली के मौके पर इन 5 तरीकों से सजाएं घर

Holi Decoration Idea: होली के खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए आप अपने घर को डेकोरेट करने का आइडिया खोज रही हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आ  सकता है। 
Editorial
Updated:- 2024-03-12, 18:50 IST

How to decorate home for Holi: होली के मौके पर घर को सजाना काफी मजेदार काम होता है। त्योहार के मौके पर अपने घर को एक नया लुक देना हर किसी को पसंद होता है। त्योहार के नजदीक आते ही ज्यादातर घरों में साफ-सफाई होने के साथ-साथ सजावट का काम भी होता है। ऐसे में कई लोग होली पार्टी की प्लानिंग करते हैं तो कुछ लोग घर आने वाले मेहमानों के लिए स्वादिष्ट पकवान बनाने में लग जाते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग होली के डेकोरेशन को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि कैसी सजावट की जाए जो लोगों को पसंद आए। इस आर्टिकल में आज हम आपको होली डेकोरेशन के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन तरीकों को अपनाकर आप अपने घर को सजा सकती हैं।

फूलों से करें सजावट

flower decoration idea

होली के मौके पर रंग-बिरंगे रंग के साथ फूलों से घर की डेकोरेशन करना एक अच्छा ऑप्शन है। होली के खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए आप अपने घर को फूलों से सजा सकती हैं। फूल न केवल देखने में सुंदर लगते हैं, बल्कि इससे घर में पॉजिटिविटी बरकरार रहती है। ताजे फूलों के अलावा आप आर्टिफिशियल फ्लावर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-होली के पर्व को ऐसे बनाएं खास

ड्राइंग की मदद से करें दीवारों को डेकोरेट

होली के खास मौके पर घर को सजाने के लिए आप वॉल डेकोरेशन आर्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। कलरफुल वॉल पेपर को आप ऑनलाइन खरीद सकती हैं। इसके अलावा अगर आपको ड्राइंग का शौक है तो आप अपने मनपसंद की चित्रकारी दीवारों पर कर सकती हैं।

पर्दे या कुशन का करें इस्तेमाल

decoration idea for home

घर को नया लुक देने के लिए आप कुशन, कलरफुल पर्दे वगैरह का इस्तेमाल कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट, एब्स्ट्रेक्ट प्रिंट वाले पर्दे घर के लुक में चार-चांद लगाने में मदद करेंगे। इसके अलावा आप कलरफुल बेडशीट, कार्पेट, तकिया कवर आदि का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

वॉल हैंगिंग आइटम का करें इस्तेमाल

वॉल हैंगिंग का इस्तेमाल करके आप अपने घर को नया लुक दे सकती हैं। अगर आपको क्राफ्ट वर्क आता है तो आप वेस्ट मटेरियल की मदद से घर को सजा सकती हैं।

बालकनी को डेकोरेट करें

decoration idea for holi

अगर आपके घर में आंगन या बालकनी है तो आप इसे डेकोरेट करना न भूलें। बालकनी में फूलों की माला बनाते हुए डेकोरेशन करें। वॉल पेंटिंग, लाइट्स, कलरफुल वॉलपेपर वगैरह को लगाकर आप होली के पर्व को और भी खास बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Holi Hacks: कपड़ों से होली का रंग हटाने के आसान घरेलू उपाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।