herzindagi
holi party clothes

Home Decoration Ideas For Holi Party 2024: होली के लिए घर सजाने की आसान टिप्‍स

घर पर प्‍लान कर रही हैं होली पार्टी तो घर को सजाने के लिए इन आसान टिप्‍स को आजमा कर देखें। 
Editorial
Updated:- 2024-03-23, 23:49 IST

होली का त्‍यौहार अब ज्‍यादा दूर नहीं है। सभी घरों में इस त्‍यौहार को धूमधम से मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हालांकि, कोविड-19 संक्रमण के इस दौर में बेशक आप घर में बड़ी होली पार्टी न कर पाएं और दोस्‍तों संग कहीं बाहर जाकर सेलिब्रेशन भी न कर पाएं, मगर अपने घर में ही छोटी सी होली पार्टी रख कर आप अपनों के साथ इस त्‍यौहार को खुशी-खुशी मना सकती हैं। 

जाहिर है, घर में पार्टी छोटी हो या बड़ी लेकिन तैयारियां तो करनी ही पड़ती हैं। इन तैयारियों की शुरुआत होती है घर को सजाने और संवारने से। खासतौर पर त्‍यौहारों पर घर को सजाने का मजा ही कुछ और होता है।अगर आप भी होली के इस त्‍यौहार पर घर को डेकोरेट करने के आइडियाज तलाश रही हैं तो आपको बता दें कि रंगों के इस त्‍यौहार पर घर की सजावट भी रंगबिरंगी होनी चाहिए।

आप छोटे-छोटे बदलाव करके और DIY आइडियाज के साथ होली पार्टी के लिए घर को सजा सकती हैं। तो चलिए आज हम आपकी इसमें हेल्‍प करते हैं- 

कलरफुल वॉल पेपर 

घर की कोरी दिवारों में रंग भरना चाहती हैं तो आप ऑनलाइन कलरफुल वॉल पेपर्स ऑर्डर कर सकती हैं। आपको बहुत सारे पैटर्न और डिजाइंस में वॉल पेपर्स मिल जाएंगे। मगर क्‍योंकि अब गर्मियों का मौसम आ चुका है इसलिए आप वॉल पेपर्स के चुनाव के वक्‍त इस बात का ख्‍याल रखें कि इस सीजन और त्‍यौहार के हिसाब से आपके घर में कौन सा वॉल पेपर अच्‍छा लगेगा। वैसे समर सीजन में आप लाइट कलर्स का चुनाव करती हैं तो ऐसे रंग आपकी आंखों को भी ठंडक पहुंचाएंगे।  

इसे जरूर पढ़ें: Holi 2021: पंडित जी से जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और राशिफल

how to plan a holi party

बदलें कर्टेन और कुशन कवर 

पर्दे और कुशन कवर्स बदलने से भी घर की रौनक बढ़ जाती है। होली के मौके पर आपको घर में रंगबिरंगे पर्दों और कुशन कवर्स से सजाना चाहिए। आप चाहें तो फ्लोरल प्रिंट्स या एब्स्ट्रेक्ट प्रिंट के पर्दे भी चुन सकती हैं। इससे भी आपकी आंखों को तरावट मिलेगी और घर खूबसूरत नजर आएगा। पर्दों और कुशन कवर्स के साथ-साथ बेडशीट और कार्पेट चेंज करना भी न भूलें। 

कलरफुल फूलों से सजाएं 

होम डेकोरेशन में आप कितने भी बदलाव कर लें, मगर आर्टिफिशियल फूलों का ट्रेंड कभी भी आउटडेटेड नहीं होता है। खासतौर पर होली के त्‍यौहार और गर्मियों के मौसम में रंग-बिरंगे फूल घर की शोभा बढ़ाने के साथ ही मन में पॉजिविटी भी भर देते हैं। बाजार में आपको समर सीजन के हिसाब से आर्टिफिशियल फूलों की कई वैरायटीज मिल जाएंगी। समर सीजन और होली के त्‍यौहार के हिसाब से आपको साइज में छोटे और कई रंगों के फूलों से घर को सजाना चाहिए। आप कमरों के कॉर्नर्स, दीवारों और दरवाजों को आर्टिफिशियल फूलों से सजा सकती हैं।  

इसे जरूर पढ़ें: Holi 2021: कपड़ों से होली का रंग हटाने के आसान घरेलू उपाय

 

बैलून से डेकोरेट करें घर 

अगर आप केवल होली के दिन के लिए घर को सजाना चाहती हैं तो कलरफुल बैलूंस का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। आप घर के मुख्‍य द्वार को साजाने के आइडियाज तलाश रही हैं तो बैलूंस एक अच्‍छा विकल्‍प हो सकते हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि बैलूंस अब आपको कई वैरायटी और डिजाइंस में मार्केट में मिल जाएंगे। ऐसे में आप न केवल घर के मुख्‍य द्वार बल्कि घर के अंदर भी बैलून से डेकोरेशन कर सकती हैं।  

holi party bollywood

वॉल हैंगिंग्‍स  

वॉल हैंगिंग्‍स भी होली होम डेकोरेश के लिए एक अच्‍छा विकल्‍प हैं। अगर आप थोड़ी सी भी क्रिएटिव हैं और क्राफ्ट वर्क में माहिर हैं तो बाजार से महंगी वॉल हैंगिंग्‍स खरीदने की जगह आप घर पर खुद भी इन्‍हें बना सकती हैं। अगर आपकी पेंटिंग स्किल्‍स अच्‍छी हैं तो आप होली को ध्‍यान में रखते हुए कोई वॉल आर्ट बना सकती हैं या फिर आप कलरफुल सैंड पेपर्स की मदद से फैंस बना सकती हैं। इतना ही नहीं, आप कलरफुल बीड्स और फेदर्स का भी यूज वॉल हैंगिंग्‍स बनाने में कर सकती हैं। 

 

होली होम डेकोरेशन के यह आइडियाज आपको अच्‍छे लगे हों तो इन्‍हें शेयर और लाइक जरूर करें साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit: hometriangle.com, snapedeal

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।