होली खेलते वक्त रखें इन बातों का ख्याल

होली खेलते वक्त आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना काफी ज्यादा जरूरी है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

 

holi safety tip

रंगों का त्योहार होली आने में कुछ ही दिन का समय रह गया है। होली पर अगर आप भी रंग दोस्तो और परिवार के साथ होली खेलती हैं तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। होली पर आपको किन बातों का ध्यान रखना है यह हम आपको आज के इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।

केमिकल्स वाले रंग

homemade holi colours

अगर आप भी बाजार में मिलने वाले रंग का इस्तेमाल होली खेलने के लिए करती हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे आपको कई तरीके की दिक्कत हो सकती है। इसलिए आपको होली खेलने के लिए रंग घर पर खुद से बनाना चाहिए। आजकल हर्बल पाउडर गुलाल भी आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा इन रंगों का ही आपको इस्तेमाल करना चाहिए।

पानी पीते रहें

होली खेलने के दौरान बच्चे या बड़े कई बार बेहोश हो जाते हैं। ऐसे में होली खेलते समय पानी जरूर पीना चाहिए। अगर आप भी कम पानी पीते हैं तो आपको होली के दौरान थोड़ी- थोड़ी देर में पानी का सेवन करते रहना चाहिए। अगर आप कही बाहर होली खेलने जा रहे हैं तो भी आपको अपने साथ पानी का बोतल कैरी करना चाहिए।

कपड़े सही पहने

होली खेलने के दौरान अगर आप भी कपड़े का सही तरीके का नहीं पहनती हैं तो रंग आपके पूरे शरीर में लग सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि आप होली के दौरान पूरे ढके हुए ही कपड़े पहनें। इससे होली का रंग आपके चेहरे पर ही रहेगा आपके शरीर को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी।(त्योहार का मजा दोगुना करने के लिए घर पर खेलें ये इंटरेस्टिंग गेम्स)

इसे भी पढ़ें:Holi 2024: रंगों के त्योहार पर फूलों से ऐसे सजाएं अपना घर

आंखों की जरूर करें सुरक्षा

आंखों की सुरक्षा करना भी काफी ज्यादा जरूरी हैं। इसलिए आपको सनग्लासेस जरूर कैरी करना चाहिए। होली के दौरान कई बार हमारे आंखों में रंग चला जाता है। ऐसे में बाद में आंखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए होली पर सभी को सनग्लासेस जरूर कैरी करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:Holi 2024: रंगों से ही क्यों खेली जाती है होली?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image credit- instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP