Holi Decoration Ideas: होली का त्योहार हर साल वर्ष के अंतिम माह यानी फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस साल यह खास पर्व 25 मार्च को है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, इसी दिन से नए साल का आरंभ होता है। ऐसे में लोग इस पर्व को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाने के साथ अपने घरों को भी खूबसूरत अंदाज में सजाते हैं।
होली के मौके पर अगर आप भी अपने घर को सुंदर तरीके से डेकोरेट करना चाहती हैं और इसके लिए कोई यूनीक आइडिया ढूंढ रही हैं, तो ये आर्टिकल बिल्कुल आपके लिए है। यहां से आप होम डेकोरेशन की बेहतरीन टिप्स ले सकती हैं। यहां हम रंग-बिरंगे फूलों से घर सजाने की टिप्स बताने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं।
कमरे को इस तरीके से करें डेकोरेट

होली के मौके पर कमरों को रंग-बिरंगे फूलों से डेकोरेट करना भी एक अच्छा ऑप्शन है। होली के खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए आप अपने घर को फूलों से सजा सकती हैं। कमरे की एक दीवार पर गेंदे के फूलों का गुच्छा लगा सकती हैं। फूल सिर्फ देखने में ही खूबसूरत नहीं लगते हैं, बल्कि इससे घर में पॉजिटिविटी भी बरकरार रहती है। घर को सजाने में अगर आपके पास ताजे फूल नहीं हैं, तो आप आर्टिफिशियल फ्लावर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
दरवाजे पर लगाएं तोरण
होली के अवसर पर अगर आप अपने घर को खूबसूरत और पीले थीम के साथ डेकोरेट करना चाहती हैं, तो गेंदे के फूल से अपने घर के मुख्य दरवाजे को सजा सकती हैं। इसके लिए बस आपको पीले रंग के गेंदे के फूल और आम के पत्ते लेने हैं। फिर, सुई और धागे की मदद से तोरण तैयार कर लेना है। आप अपनी पसंद के अनुसार, तोरण की डिजाइन बना सकती हैं। बड़ा-छोटा या लंबा जैसी भी आपकी मर्जी हो आप इसे बना सकती हैं। इसके बीच-बीच में हरे पत्ते लगाना न भूलें। इससे यूनिक और अट्रैक्टिव लुक आएगा। हालांकि, आप चाहें तो बाजार से खरीद कर भी तोरण लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-अंगूठी की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये नए डिजाइन, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न
फ्लावर पॉट से सजाएं टेबल
होली के सुनहरे मौके पर अपने घर को फूलों से सजाते हुए फ्लावर पॉट लगाना न भूलें। रंगों के इस खास त्योहार पर आप लाल पीला नीला गुलाबी या मल्टी कलर के फ्लावर से भी अपने घर को सजा सकती हैं। घर में जितने भी सजावटी पॉट हैं, उन सब में आप चाहें तो फूल बदल सकती हैं। कुछ में अलग-अलग रंग के फूलों को भी डाल सकती हैं। इसके अलावा, आप अपने हॉल फूलों से सजाकर सेल्फी प्वाइंट भी तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Rangoli Designs For Holi 2024: केवल 15 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये रंग-बिरंगे डिजाइन, होली के लिए हैं खास
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों