Rangoli Colours: त्योहार की खुशी को दोगुना बढ़ाने के लिए हम सभी सजावट के साथ ही रंगोली भी पसंद करते हैं। रंगोली बनाना न केवल एक मजेदार काम है बल्कि इससे आप अपने अंदर की कला को भी बढ़ावा दे पाती हैं। रंगोली का पूरा कार्यक्रम कलर्स पर टिका होता है। लेकिन तब क्या हो जब रंगोली कलर्स लाने के बाद भी अगर आपकी डिजाइन अच्छी न बनें। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसका कारण रंगों की क्वालिटी है।
अगर आप भी दीवाली के मौके पर घर आंगन को रंगोली से सजाने का सोच रही हैं, तो रंगों का चुनाव करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। वरना आपकी डिजाइन खूबसूरत से बेकार भी हो सकती है।
यह आम बात है कि रंगोली के रंग खरीदने जाते वक्त हमारे दिमाग में तरह-तरह प्रश्न उठते हैं, कि कौन सा कलर लें, कैसा रंग वगैरह। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रही हैं, तो यहां हम आपके यहां बताने जा रहे हैं, कि किस प्रकार के रंगों का चयन और किन बातों पर गौर करें।
इसे भी पढ़ें-
रंगोली डिजाइन बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी के रंगों की जरूरत होती है क्योंकि यह रंगोली की खूबसूरती का आधार होता है। ऐसे में रंग खरीदते समय उसकी चमक पर गौर करें। फीके और हल्के रंग रंगोली की सुंदरता को कम कर सकता है।
बाजार में विभिन्न प्रकार के रंग मौजूद हैं, जैसे कि पाउडर, पत्थर का बुरादा, लकड़ी का बुरादा, बालू और चावल का आटा इत्यादि। इसके साथ ही आपको मोटा और पतले क्वालिटी का रंग भी देखने को मिल जाएगा। अगर आप बारीक डिजाइन बनाने का सोच रही हैं तो पाउडर रंगों का चयन करें।
रंगोली का रंग खरीदने से पहले आप यह तय कर लें कि कैसी रंगोली बनाने जा रही हैं। साथ ही इसमें कौन-कौन से रंग लग सकते हैं। जरूरत के हिसाब से रंग खरीदें। इसके अलावा आपको जितनी रंगोली बनानी है, उसके हिसाब से रंगों की मात्रा खरीदें। अधिक मात्रा में खरीदा गया रंग बच जाता है, जो बाद में फीका पड़ जाता है।
रंगों को इस्तेमाल करने से पहले उसका टेस्ट करें। केमिकल युक्त रंगोली कलर्स आपकी स्कीन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-freepik, amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।