दिवाली का मौका आने वाले है और इस मौके पर घर के आंगन और दहलीज पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। साल के सबसे बड़े त्योहार के दिन घर की साफ-सफाई से लेकर सजाने तक के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।
रंगोली के कई डिजाइंस आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन आजकल फ्लोरल यानी फूलों के रंग-बिरंगे डिजाइन की रंगोली को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। तो आइये देखते हैं रंगोली की खास डिजाइंस, जिन्हें आप दिवाली के मौके पर घर के आंगन में बना सकती हैं।
डॉट-डॉट कर आप गोलाई में मां लक्ष्मी के चरण के साथ में स्वास्तिक या गणेश जी की रंगोली के डिजाइन को बना सकती हैं। देखने में इस तरह के डिजाइन काफी खूबसूरत नजर आते हैं। बॉर्डर के लिए आप डॉट-डॉट के साथ में फूलों वाले डिजाइन की रंगोली को बना सकत हैं।
घर की दहलीज और दरवाज़ों के आस-पास में आप इस तरह से रंग-बिरंगे फूल बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए टूथपिक की मदद ले सकते हैं। चाहें तो सफेद रंग से फूल और गुलाबी रंग से शेडिंग करके रंगोली के डिजाइन को पूरा किया जा सकता है।
फूल-पत्ती के डिजाइन के अलावा आप दिवाली के मौके पर असल फूलों की मदद से रंगोली बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली अगर रंगों से बना रही हैं तो डेप्थ डालने के लिए फूलों की कलियों में तीली का इस्तेमाल करें। वहीं फूलों से रंगोली बना रही हैं तो अलग-अलग तरह के फूलों को तोड़कर भी आप सुन्दर सा डिजाइन बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: रंग और फूल नहीं... दिवाली के मौके पर इन तीन चीजों से बनाएं शुभ-लाभ से लेकर स्वस्तिक रंगोली डिजाइन
दिवाली के मौके पर हम सभी दीये पूरे घर में जलाते हैं। इसमें आप घर के मंदिर में दहलीज पर बॉर्डर डिजाइन रंगोली बनाकर इसमें दीया लगाकर जला सकती हैं। इसमें आप चाहें तो मार्केट से अलग-अलग कलरफुल दीये खरीद सकती हैं। इसके अलावा आप खुस भी बीड्स या स्टोन की मदद से सिंपल से दीये को सजाकर रंगोली में लगा सकती हैं।
दिवाली के दिन वैसे तो भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की साथ में पूजा की जाती है। आप चाहें तो फूलों की या रंगों की मदद लेकर गणेश जी का चित्र बना सकती हैं। देखने में इस तरह की रंगोली बेहद खूबसूरत नजर आएगी। वहीं साथ में आप चाहें तो रंगोली या फूलों की कलियों की मदद लेकर हैप्पी दिवाली भी लिख सकती हैं।
सबसे आसान और मिनटों में बनने वाले डिजाइन की बात करें तो इसमें स्वास्तिक या ओम का डिजाइन बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए लाल और पीले रंग के कलर कॉम्बिनेशन को चुन सकती हैं। देखने में इस तरह की रंगोली सिंपल के साथ-साथ काफी खूबसूरत भी नजर आती है।
अगर आपको दिवाली के लिए ये आसान रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: instagram/rangoli nation,rangoli by radhika, youtube/ monika palem,jeet rangoli
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।