herzindagi
Easy Tips To Make Beautiful Rangoli

Diwali Rangoli Tips: दिवाली पर रंगों से सजाना चाहती हैं घर, लेकिन नहीं आता रंगोली बनाना? इन आसान टिप्स से करें प्रैक्टिस

Easy Tips To Make Rangoli: दिवाली इस साल 31 अक्टूबर को है। इस मौके पर अगर आप अपने घर के आंगन को खूबसूरत रंगोली से सजाना चाहती हैं, लेकिन आपको डिजाइन बनाना नहीं आता है, तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में रंगोली बनाने की टिप्स बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-23, 17:05 IST

How To Make Easy Rangoli: दिवाली, हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इस साल यह खास पर्व 31 अक्टूबर, दिन गुरूवार को है। दिवाली बहुत बड़ा त्योहार होता है, जिसकी तैयारियों में लोग 10-15 दिनों पहले से ही लग जाते हैं। साफ-सफाई हो या फिर घर का डेरोरेशन हर कुछ के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। 

दिवाली का त्योहार दीया-लाइट और  रंगोली के बिना अधूरा सा लगता है। लोग इस दिन अपने घरों में तरह-तरह की रंगोली त्योहार को और भी खूबसूरत बनाते हैं। कई महिलाएं दिवाली के अवसर घर में रंगोली तो बनाना चाहती हैं, लेकिन उन्हें डिजाइन बनाना नहीं आता है। इसके कारण महिलाओं को बाजार में मिलने वाली रेडीमेड रंगोली खरीदनी पड़ती है। 

अगर आप भी इस दिवाली रंगोली बनाना चाहती हैं और आपको डिजाइन बनाने में दिक्कत होती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप खूबसूरत रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए अभी से प्रैक्टिस कर सकती हैं।

दिवाली पर खूबसूरत रंगोली कैसे बनाएं?

Rangoli making tips

थाली पर डिजाइन बनाकर करें प्रैक्टिस

अगर आप इस दिवाली अपने घर में खूबसूरत रंगोली बनाना चाहती हैं, तो आप इससे पहले एक थाली पर प्रैक्टिस कर सकती हैं। इसपर छोटी सी रंगोली डिजाइन बनाकर इसे अपनी पसंद के रंगों से भर दें। आप इसके लिए इंटरनेट से या किसी किताब से रंगोली के डिजाइन देख सकती हैं। इस तरह एक-दो दिन थाली में छोटी रंगोली बनाकर आप प्रैक्टिस कर सकती हैं।

सिंपल रंगोली डिजाइन से करें शुरुआत

Rangoli designs

अगर आप पहली बार रंगोली बना रही हैं, तो सरल डिजाइन से ही शुरुआत करें। जैसे कि डॉट्स, लाइन्स या फिर सिंपल पैटर्न की रंगोली बनाएं। इंटरनेट पर आपको लाखो डिजाइन आसान से लेकर मुश्किल डिजाइन वाली रंगोली दिख जाएंगी। यहां से आप मदद ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-  रंग और फूल नहीं... दिवाली के मौके पर इन तीन चीजों से बनाएं शुभ-लाभ से लेकर स्वस्तिक रंगोली डिजाइन

रंगोली हमेशा छोटे डिजाइन से शुरू करें

small rangoli design

रंगोली बनाते समय हमेशा छोटे डिजाइन से शुरुआत करने की कोशिश करें। धीरे-धीरे बड़े डिजाइन की ओर बढ़ना सही तरीका होता है। ऐसे में, पहले रंगोली के बीच का डिजाइन तैयार करें और फिर इसे जगह के हिसाब से बढ़ाकर बड़ा कर सकती हैं। इसे सजाने के लिए अगर आपके पास रंग नहीं है तो आप फूल और पत्तियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-  रंगोली बनाने नहीं आती तो इन हैक्स से 10 मिनट में बनाएं आकर्षक डिजाइन

रंगोली में पहले बनाएं आउटलाइन 

Rangoli outlines

खूबसूरत रंगोली को आसान तरीके से बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप इसका आउटलाइन पहले तैयार कर लें। ध्यान रहे आपको पूरी बड़ी रंगोली का आउटलाइन तैयार नहीं करना है। पहले बीच के डिजाइन का आउटलाइन बनाएं। इसे रंग या फूल-पत्तियों से सजाने के बाद आगे का डिजाइन तैर कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें-  कम समय में बनानी है खूबसूरत रंगोली तो ये 5 हैक्स करेंगे मदद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।