herzindagi
rangoli making hacks

रंगोली बनाने नहीं आती तो इन हैक्स से 10 मिनट में बनाएं आकर्षक डिजाइन

दिवाली के त्योहार पर आप भी बनाना चाहते हैं रंगोली तो इन 10 आसान हैक्स का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2022-10-21, 13:22 IST

दिवाली के त्योहार पर रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी हैं। खासकर दिवाली पर्व पर अधिकतर घरों में मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंगोली बनाई जाती है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें रंगोली बनाने नहीं आता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कैसे आप आसानी से रंगोली बना सकते हैं।

colorful rangoli

चौक रंगोली

जमीन पर आप चौक की मदद से भी रंगोली बना सकती हैं। इंटरनेट से कोई भी आसान डिजाइन निकाल ले उसके बाद आप चौक की मदद से उस डिजाइन को जमीन पर बना लें।

इसे जरूर पढ़ें-Diwali 2022 : घर पर रखी इन चीजों से आसानी से बनाएं कलरफुल रंगोली

फ्री हैंड रंगोली

अगर आपकी आर्ट अच्‍छी है तो फ्री हैंड रंगोली आसानी से बना सकते हैं। जिस तरह कैनवास पर रंगों के माध्‍यम से कोई चित्र बनाई जाती हैं उसी तरह आप अपनी मनपसंद रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।

अल्पना

quick rangoli design

दिवाली पूजा के दिन कई लोग चावल के आटे और पानी के पेस्ट से रंगोली बनाते हैं। बता दें कि इस रंगोली को बनाते समय र्सिफ तीन उंगलियों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अधिकांश लोग दिवाली के दिन इस रंगोली को बनाते होगें।

इसे जरूर पढ़ें-Diwali Decoration Ideas: कम बजट में दिवाली पर सजाना चाहते हैं घर, तो इन टिप्स को अपनाएं

फूल से रंगोली

ताजी फूल से आप आसानी से रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए आपको कलरफुल रंगोली बनाना होगा। फूल से रंगोली कोई भी व्यक्ति आसान तरीके से बना सकता है।

कैंडल रंगोली

कैंडल रंगोली भी कई लोग दिवाली पर बनाते हैं। ये देखने में काफी ज्यादा सुंदर लगता है। कैंडल रंगोली को आप अपने घर के दरवाजे के पास भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको कलर फूल कैंडल खरीदकर लाना होगा।

पानी वाली रंगोली

कई लोग अपने फर्श को खराब नहीं करना चाहते है। ऐसे में वह पानी वाली रंगोली बनाते हैं। इसके लिए आपको एक बड़ा बर्तन लेना होगा। उस बर्तन में आधा पानी डाल दें। पानी में फूल और दिए रख सकते हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत लगता हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

image credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।