त्योहारों का आगमन शुरू हो चुका है। खुशी के इस मौके पर लोग अपने घर को फूल माला, लाइट्स और रंग-बिरंगे कपड़ों की मदद से सजाते हैं। हिंदू धर्म में शुभ मौके पर मुख्य द्वार से लेकर मंदिर के पास रंगोली बनाना अच्छा माना जाता है। ये रंगोली फूल और रंग की मदद से तैयार की जाती है। लेकिन कई बार कम समय या बिजी होने के कारण इन चीजों को खरीद नहीं पाते हैं, जिससे मन उदास हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी यह स्थिति आती है तो आप घर में मौजूद सामान की मदद से रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में-
दिवाली पर रंगोली बनाने के लिए रंग और फूलों का इस्तेमाल तो आम है, लेकिन अगर आप कुछ अलग और अनोखा करना चाहते हैं, तो आप इन तीन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दिवाली के मौके पर आप चावल की मदद से रंगोली डिजाइन बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप खड़ा चावल का दाना या फिर आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। रंगोली को सुंदर बनाने के लिए आप चावल के दाने को अलग-अलग रंग में भिगोकर कलर कर लें। इसके बाद इसकी मदद से शुभ-लाभ से लेकर स्वास्तिक रंगोली बना सकती हैं। इसके अलावा चावल को गोल, त्रिकोण या अन्य आकार में दबाकर भी विभिन्न डिजाइन बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दिवाली के लिए देखें Lights For Home Decor, बेहद सुंदरता के साथ जगमाएगा आपका आशियाना
दिवाली के शुभ मौके पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में हल्दी की मदद से रंगोली बना सकती हैं। बता दें, हल्दी का रंग पीला होता है, जो शुभ माना जाता है। आप हल्दी के पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाकर स्वस्तिक या अन्य आकृतियां बना सकती हैं।
आप रंगोली बनाने के लिए फूल और रंग के अलावा गेरू का इस्तेमाल कर सकती हैं। गेरू का रंग लाल होता है, जो कि शक्ति का प्रतीक है। इसके लिए आप गेरू का पाउडर भी हल्दी की तरह इस्तेमाल कर स्वास्तिक और शुभ-लाभ, दीपक और ऊं जैसे तमाम रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Diwali Decoration Ideas: दिवाली पर दीपक और मोमबत्ती से ऐसे सजाएं आंगन और बालकनी का एरिया
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।