दीवाली का पर्व खुशी और उत्साह का पर्व होता है। इस दिन लोग नए वस्त्र पहन माता लक्ष्मी और गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही इस मौके पर घर के हर एक कोने को सजाने का काम करते हैं। अगर आप भी इस दीवाली अपने घर को सुंदर और आकर्षक लुक देना चाहती हैं, तो आपको महंगे-महंगे डेकोरेशन आइटम्स खरीदने की जरूरत नहीं है। आप केवल मोमबत्ती और दिया की मदद से छत, बालकनी और आंगन को सजा सकती हैं। इस लेख में हम आपको अनोखे दीवाली डेकोरेशन आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप केवल इन दो आइटम्स से सजा सकती हैं।
घर को आकर्षक लुक देने के लिए घर की बालकनी बड़ी मोमबत्ती और आंगन में कलरफुल कैंडल का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप घर में मौजूद एक सुंदर कटोरा लें। अब इसमें पानी भरकर फूल की कुछ पंखुड़ी डालें। इसके बाद आप इसके ऊपर फ्लोटिंग मोमबत्ती रखें। यह आइडिया सिंपल से दिखने वाले आंगन को खूबसूरत बना देगा।
इसे भी पढ़ें- Diwali 2024 के मौके पर इन Decorative Items के साथ सजाइए घर! सुंदरता देख माँ लक्ष्मी भी होंगी खुश
किसी खास मौके पर घर के बाहर और मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप दीवाली के मौके पर रंगोली बनाना बिल्कुल भी न भूलें। आप इसे फूल या रंग किसी की भी मदद से बना सकती हैं। रंगोली बनाने के बाद किनारे पर दिया रखकर उसे सुंदर बना सकती हैं।
अगर आप रंगोली नहीं बना सकती हैं, तो आप फूल की पंखुड़ी के छोटे-छोटे गोले बनाकर उसके बीच में दीपक या मोमबत्ती रख बालकनी और आंगन को सजा सकती हैं। इसके लिए आप किसी भी प्रकार के फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही किनारे को और सुंदर बनाने के लिए आम या अशोक की पत्ती को बारीक काटकर फूलों से तैयार गोले के किनारे पत्ती से डेकोरेट करें।
बालकनी को सजाने के लिए आप दीपक को किनारे पर एक साथ रखते हुए सजा सकती हैं। इसके लिए आप दीपक से चाहें, तो बालकनी में हैप्पी दीवाली या शुभ-लाभ लिख सकती हैं। ध्यान रखें कि जलते हुए दिये उठाकर न रखें। पहले दीपक की मदद से डिजाइन बना लें। इसके बाद माचिस या मोमबत्ती की मदद से इन्हें जलाएं।
इसे भी पढ़ें- पहली बार करवा चौथ पार्टी के लिए इस तरह सजाएं घर, देखती रह जाएंगी सहेलियां
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।