herzindagi
image

Reuse Old Bangles: त्योहार के मौके पर चूड़ी से बनाएं सजावट का सामान, नहीं पड़ेगी बाजार से खरीदने की जरूरत

Decoration Item Make With Bangles: सितंबर माह खत्म होने के साथ ही त्योहार का आना शुरू हो जाएगा। 03 अक्टूबर से देवी मां को समर्पित नवरात्रि का पर्व उसके बाद करवा चौथ और तमाम त्योहार का आना शुरू हो जाएगा। पर्व के आने से पहले लोग घरों की साफ-सफाई करने के साथ ही बाजार से सजावट के सामान की खरीददारी शुरू कर देते हैं। अगर आप चाहें तो डेकोरेशन आइटम को घर पर तैयार कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-01, 17:27 IST

How to make Decoration Item With Bangles: हम सभी के घरों के काफी सामान ऐसा होता है, जिसे हम बेकार समझ कर इधर-उधर रख देते हैं, जो बिना वजह जगह घेर कर रखे रहता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। त्योहार के मौके पर घर को सजाने के लिए अधिकतर लोग बाजार से हजारों रुपये का केवल सजावट का सामान खरीदकर लाते हैं, जिससे कई बार जेब खाली हो जाती है। लेकिन अगर आप चाहें, तो वेस्ट पड़े सामान की मदद से मार्केट जैसा डेकोरेशन आइटम बना सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि आप कांच की चूड़ियों की मदद से त्योहार पर घर की सजावट कैसे कर सकती हैं।

चूड़ी से सजाएं त्योहार पर घर

how to make hanging show piece with bangles

महिलाओं के वार्डरोब में तमाम चूड़ियां ऐसी होती हैं, जिन्हें वह रिटायर यानी हटा चुकी होती है। अगर आपकी अलमारी में भी पुरानी कलरफुल चूड़ियां रखी है, तो आप इसका इस्तेमाल पर्व पर सजावट के रूप में कर सकती हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले चूड़ियों को साफ कर लें।
  • अब 4-5 चूड़ियों को गोंद की मदद से एक दूसरे को चिपका कर गोलाकार बॉक्स तैयार करें।
  • इस पर पेंट करके इसके ऊपर मिरर लगाएं।
  • कुछ समय हवा में सूखने के लिए रख दें।
  • सूखने के बाद आप फूल से तैयार माला की लड़ी के नीचे लटका सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- दवाई के खाली रैपर से ऐसे डेकोरेट करें पुरानी बॉटल

बनाएं हैंगिंग शोपीस

bangles decoration items

पुरानी चूड़ी की मदद से आप हैगिंग शोपीस बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए 10-12 चूड़ियां,पेपर, गोंद, मिरर, ऊन और कलर फुल रबड़ बैंड लें।

  • अब एक-एक चूड़ी के किनारे पर गोंद लगाकर पेपर के ऊपर रखकर चिपकाएं। ध्यान रखें सभी चूड़ियों को अलग-अलग रखना है।
  • चिपकाने के बाद सभी को कैंची की मदद से कटकर के अलग कर लें।
  • काटकर हटाने के बाद इस पर रबड़ बैंड चढ़ाकर उन्हें एक दूसरे से सुई धागे की मदद से बांधें।
  • सभी को जोड़ने के बाद नीचे ऊन की मदद से लटकन बनाकर लगाएं।

विंड चाइम

पुरानी चूड़ी की मदद से आप विंड चाइम बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए चार से पांच कलरफुल चूड़ियां लेकर उन्हें धागे से बांधें। इसके बाद कुछ धागों को नीचे लटका कर उसमें चूड़ी बांधे। इसे आप त्योहार के मौके पर दरवाजे और खिड़की के पास लटका सकती हैं।

बनाएं स्टैंड शोपीस

how to make showpiece with bangles

चूड़ी को लकड़ी पर लटकार आप स्टैंड शोपीस बना सकती हैं। इसके लिए सबसे एक लकड़ी लें, जिसमें चार से डालियां हो। अब इसमें चूड़ियों को लटकाएं। इसे आप कांच की टेबल के बीच में लगा सकती हैं। साथ आप चूड़ी को कलरफुल ऊन से बांध कर आंगन के बीच में लटकन वाले शोपीस के तरह भी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल घर सजाने में आएगी काम, फेंकने से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 
Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।