herzindagi
bhojpuri actress

इन पॉपुलर भोजपुरी एक्ट्रेस ने टीवी से की थी अपने करियर की शुरुआत

ऐसी कई भोजपुरी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बड़े नहीं, बल्कि छोटे परदे से की थी। जानिए इनके बारे में।
Editorial
Updated:- 2022-08-13, 12:00 IST

भोजपुरी सिनेमा में ऐसे कई नाम है, जिन्हें लोग सिर्फ बिहार या आसपास के क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में लोग बेहद पसंद करते हैं। आम्रपाली दुबे से लेकर श्वेता तिवारी तक ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्हें फैन्स बिग स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं। इन सेलेब्स ने भोजपुरी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिन्हें फैन्स बार-बार देखते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि बिग स्क्रीन पर दिखाई देने वाले इन स्टार्स ने छोटे परदे पर भी काम किया है। इतना ही नहीं, इन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ही छोटे परदे पर की थी। इनके सीरियल को भी दर्शकों ने उतना ही प्यार दिया था। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे भोजपुरी सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही टीवी से की थी-

आम्रपाली

amrapali dubey

आम्रपाली एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पवन सिंह से लेकर निरहुआ समेत कई सेलेब्स के साथ काम किया है। आम्रपाली आज भोजपुरी इंड्रस्टी का एक जाना-माना नाम है। हालांकि, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी के साथ की थी। आम्रपाली पहली बार साल 2008 में ’सात फेरे’ नाम के टीवी शो में नजर आई थीं।

लेकिन उनके करियर को पहचान सीरियल ’तेरे पलकों की छांव’ से मिली। इसमें उन्होंने सुमन नाम की लड़की का किरदार निभाया था। टीवी सीरियल के साथ ही उन्हें भोजपुरी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। इसके बाद, आम्रपाली ने साल 2014 में निरहुआ के साथ ’निरहुआ हिंदुस्तानी’ से डेब्यू किया था। उनकी यह फिल्म सुपरहिट रही और वह रातों-रात स्टार बन गईं। आज आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को फैंस देखने के लिए बेताब रहते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-इन टीवी सीरियल्‍स के आए हैं सीक्‍वेल्‍स और प्रीक्‍वेल्‍स

निधि झा

nidhi jha

निधि झा कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन भोजपुरी सिनेमा में काम करने से पहले वह कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बालिका वधू के साथ की थी। इसके अलावा, वह अन्य भी कई टीवी सीरियल जैसे सपने सुहाने लड़कपन के, क्राइम पेट्रोल, अदालत, बेइंतहा, सावधान इंडिया और आहट आदि में भी दिखाई दी। इसके बाद, साल 2016 में भोजपुरी सिनेमा की तरफ मूव किया। आज उन्होंने लोग भोजपुरी सिनेमा की लूलिया कहकर पुकारते हैं।

श्वेता तिवारी

shweta tiwari

श्वेता तिवारी को कई भोजपुरी फिल्मों जैसे ‘हमर सैंया हिंदुस्तानी‘, ‘कब आयबू आंगनवा हमर नैना‘ में नजर आ चुकी हैं। लेकिन श्वेता तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। वह पहली बार 1999 में दूरदर्शन पर नजर आई थी। उनका पहला टीवी धारावाहिक कलीरें था। फिर उसके बाद उन्होंने दूरदर्शन पर ‘आने वाला पल‘ में नजर आई। जिसके बाद उन्होंने ‘कसौटी ज़िंदगी की‘ में प्रेरणा की मुख्य भूमिका निभाई, इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया।

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई कई भोजपुरी फिल्मों में बलमा बड़ा नादान, गजब भाइल रामा, कब होई गौना हमार आदि में नजर आ चुकी हैं। रश्मि देसाई ने 2006 में ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल रावण के साथ टेलीविज़न में अपने करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने रानी मंदोदरी की भूमिका निभाई।

उसके बाद उन्होंने परी हूं मैं सीरियल में दोहरी भूमिका निभाई। वह कलर्स टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले डेली सोप उतरन (2009-2014) में तपस्या ठाकुर का किरदार निभाया, जिसके बाद लोग उन्हें घर-घर में पहचान मिली। वह इन सीरियल के अलावा भी कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

इसे जरूर पढ़ें-18 सालों में इतना बदल गई हैं रश्मि देसाई, देखें तस्वीरें

तो आपने इनमें से किस भोजपुरी सेलेब्स के टीवी सीरियल को देखा है और आपको वह कैसा लगा? अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ फेसबुक पेज पर अवश्य शेयर कीजिएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।