herzindagi
the first south actress who made a splash

साउथ की वह पहली एक्ट्रेस जिन्होंने बॉलीवुड में मचाया था धमाल

साउथ की इस एक्ट्रेस के बारें में जानकर आप भी हो जाएंगी हैरान।
Editorial
Updated:- 2022-12-24, 10:00 IST

साउथ इंडियन सिनेमा की कई ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होने बॉलीवुड में काम करने काफी नाम कमाया है। आज के इस आर्टिकल में हम एक ऐसी अभिनेत्री के बारें में आपको बताने वाले हैं जिन्होने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई थीं। लोग उनकी खूबसूरती के साथ ही उनकी एक्टिंग के भी दीवाना हुआ करते थे। ऐसे में चलिए जानते हैं अभिनेत्री के लाइफ के बारें में कुछ दिलचस्प बातें।

'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाना सुना है आपने

Who Is The First South Indian Actress

'मेरा दिल ये पुकारे आजा' ये गाना तो आपने सुना ही होगा। इस गाने पर पाकिस्तान की एक लड़की ने रील बनाया था। उस रील को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया। लड़की के डांस से ज्यादा लोगों ने गाने की तारीफ की थीं। वहीं करोड़ों लोगों ने इस गाने को जब यूट्यूब पर प्ले किया तो इस गाने में एक मासूम सी लड़की नजर आई। आज हम यह आर्टिकल इस गाने की रियल हिरोइन पर लिखने वाले हैं। चलिए जानते हैं अभिनेत्री के बारें में सब कुछ।

वैजयंती माला के एक्टिंग के थे लोग दिवाने

वैजयंती माला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दे कि एक जमाने में लोग उनकी एक्टिंग के दीवाना हुआ करते थे। एक समय उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा था। इस अभिनेत्री को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया गया था। उस जमाने में वैजयंती माला ऐसी पहली महिला थी जो साउथ इंडिया फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आई थीं।

इसे जरूर पढ़ें:Astro Tips: श्री कृष्ण की प्रिय वैजयंती माला पहनने के अद्भुत फायदे जानें

वैजयंतीमाला साउथ इंडिया से बॉलीवुड आने वाली पहली एक्ट्रेस थीं

साल 1951 में वैजयंती मालासाउथ इंडिया से बॉलीवुड आई थीं। इसके बाद साउथ की कई फेमस एक्ट्रेस जैसे कि- हेमा मालिनी, जयाप्रदा, श्रीदेवी और रेखा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। वैजयंती माला की मां वसुंधरा देवी साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस के लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आती थीं। वहीं वैजयंतीमाला भी अपनी मां की तरह ही सुपरहिट होना चाहती थीं। ऐसे में वैजयंती माला ने काफी मेहनत की और जो उन्हें चाहिए था उन्हें वह सब कुछ मिला। दर्शकों ने उनके अभिनय को भी काफी ज्यादा पसंद किया था।

इसे जरूर पढ़ें: नरगिस की शादी में आखिर क्यों फूट-फूट कर रोए थे राज कपूर? जानें पूरा किस्सा

दर्शक करते थे अभिनेत्री को काफी ज्यादा पसंद

‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी यह गाना तो आपने सुना ही होगा। इस गाने को आज भी दर्शक सुनना पसंद करते हैं। बता दे कि अभिनेत्री को इस गाने में काफी ज्यादा पसंद किया गया था। ‘नया दौर’फिल्म और यह गाना दोनों ही सुपरहिट साबित हुआ था। इसके बाद अभिनेत्री ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं एक के बाद एक फिल्मों में अभिनेत्री काम करते चली गई। उनकी हर एक बॉलीवुड फिल्म को दर्शक पसंद करते थे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।