बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर और अभिनेत्री नरगिस की लव स्टोरी के बारे में सभी जानते ही होंगे। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते थे। राज कपूर हिंदी फिल्म जगत में अपनी अदाकारी और निर्देशन के लिए जाने जाते थे। वहीं उस जमाने की पॉपुलर अभिनेत्री नरगिस और राज कपूर की लव स्टोरी की चर्चा काफी ज्यादा हुआ करते था। चलिए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प बातें।
बता दे कि राज कपूर और नरगिस 9 साल के रिलेशनशिप थे। इसके बाद भी दोनों एक दूसरे के नहीं हुए। जिसके बाद नर्गिस ने अपने मदर इंडिया के को-स्टार सुनील दत्त से शादी कर ली। राज कपूर कई बार नर्गिस को भरोसा दिला चुके थे कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेकर उनसे ही शादी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
नरगिस ने आखिरी वक्त तक राजकपूर का इंतजार किया था। इसके बावजूद भी राज कपूर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया। जिसके बाद नरगिस ने अचानक से ऐसा कदम उठा लिया जो राज कपूर ने कभी सोचा तक नहीं था। नरगिस ने शादी करने का फैसला कर लिया, इस खबर को सुनने के बाद ही राज कपूर टूट गए थे।
इसे जरूर पढ़ें:राज कपूर के जीवन से जुड़े ये 2 बड़े राज आप भी जानें
वहीं नरगिस के शादी के दिन भी राज कपूर काफी ज्यादा फूट-फूट कर रोए थे। वह नरगिस से काफी ज्यादा प्यार करते थे लेकिन वह अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दे सकते थे। उनके पहली शादी से उनके बच्चे भी थे। ऐसे में वह अपने बच्चों से दूर नहीं जाना चाहते थे। नरगिस के शादी के बाद भी राज कपूर बाथटब में लेट कर जोर-जोर से चीखा-चिल्लाया करते थे।
इसे जरूर पढ़ें:नरगिस की शादी के बाद खुद को क्यों सिगरेट से जलाया करते थे राज कपूर, जानें वजह
नरगिस की शादी के बाद राज कपूर का नाम अभिनेत्री वैजयंती माला के साथ जोड़ा जाने लगा। जिसके बाद राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर ने राज कपूर से तलाक लेने का फैसला कर लिया और उन्हें छोड़ कर चली गई। जिसके बाद अभिनेत्री वैजयंती माला राज कपूर की वाइफ को वापस लेकर आई और उन्होंने वादा किया कि वह कभी भी राज कपूर के साथ काम नहीं करेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।