होली है! राजस्थान के इन शहरों में कुछ इस तरह मनाया जाता है रंगों का त्यौहार

वृन्दावन में होली का लुत्फ़ उठा लिया है तो इस बार राजस्थान के इन शहरों में होली मनाने के लिए ज़रूर पहुचें।

 

unique holi celebration in rajasthan

रंगों का त्यौहार यानि होली का दिन आने में कुछ ही दिन बचें हैं। देश ले लगभग हर राज्य, शहर और गांव में इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कई शहरों में तो होली के एक सप्ताह पहले से ही शहर का मौसम गुलाल में ढल जाता है। अक्सर होली का असल उत्सव देखने के लिए लोग वृन्दावन का रुख करते हैं लेकिन क्या आपने कभी राजस्थान का रुख किया है?

जी हां, राजस्थान के अलग-अलग शहरों में भी बेहद अनोखे अंदाज में होली का त्यौहार मनाया जाता है। यहां होली मनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं बल्कि विदेश से भी सैलानी पहुंचते हैं। कई जगह तो रॉयल्स होली की खूब चर्चा रहती है। राजस्थान के किस शहर और किस तरह होली का त्यौहार मनाया जाता है उन सब के बारे में आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।

ब्रज होली

some unique holi celebration in rajasthan Inside  ()

आप सोच रहे होंगे कि ब्रज या बृज होली का त्यौहार तो मथुरा में मनाया जाता है। जी हां, मथुरा के साथ-साथ राजस्थान में भी ब्रज होली मनाया जाता है। राजस्थान के भरतपुर में हर साल ब्रज होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मुख्य रूप में भरतपुर के बृज क्षेत्र में मनाया जाता है। कहा जाता है कि 18वीं शताब्दी से यहां ब्रज होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस महापर्व के मौके पर रंग खेलने के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम हो होते हैं जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आपको बता दें कि कृष्ण और गोपियों के रूप में तैयार पुरुषों और महिलाओं द्वारा रासलीला नृत्य त्यौहार का मुख्य आकर्षण है।

इसे भी पढ़ें:Holi 2022: होली आई रे! इन खूबसूरत सन्देश को भेजकर अपनों को दीजिए शुभकामनाएं

माली होली

some unique holi celebration in rajasthan Inside

अगर आपको होली का कोई अद्भुत रूप देखना है और खेलना है तो फिर आपको अधिक सोचे बिना राजस्थान के अजमेर शहर में पहुंच जाना चाहिए। जी हां, अजमेर शहर में माली होली बेहद ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली के शुभ अवसर पर यहां कई जगहों पर लोगों पर फूलों की बारिश की जाती है और वो भी गुलाब की। कहा जाता है होली के दिन यहां के लोग एक ही रंग में रंज जाते हैं। यहां तक कि पशु को भी एक ही रंग में रंग दिया जाता है।

धुलेंडी होली

some unique holi celebration in rajasthan Insi

पिंक सिटी के नाम से पूरे विश्व में प्रसिद्ध जयपुर धुलेंडी होली के लिए भी बेहद प्रसिद्ध स्थान माना जाता है। कहा जाता है कि सिटी पैलेस में फेस्टिवल मनाने का यहां रॉयल एक्सपीरियंस मिलता है। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में विदेशी लोग भी होली मनाने के लिए पहुंचते हैं। इस ख़ुशी के मौके पर सिटी पैलेस में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित होता है। ऐसे में अगर आप होली के रंगों में रंगीन होना चाहते हैं तो इस बार जयपुर होली मनाने ज़रूर पहुंचे।

डोलची होली

some unique holi celebration in rajasthan Inside

जिस तरह से भरतपुर में ब्रज होली, अजमेर में माली होली और जयपुर में धुलेंडी होली प्रसिद्ध है ठीक उसी तरह राजस्थान के बीकानेर शहर में डोलची होली बेहद ही फेमस है। कहा जाता है कि यहां दो समुदाय के बीच पानी फेंकने का विवाद खड़ा था। ये विवाद धीरे-धीरे पानी में रंग मिलाकर फेंकने का रिवाज बना और तब से इसे होली का एक रूप माना जाने लगा। यहां होली के दिन पुरुष और महिलाएं एक-दूसरे पर पानी के साथ रंगों की बारिश करते हैं।

इसे भी पढ़ें:रंगभरी एकादशी कब है? जानें महत्व और रोचक कथा

रॉयल्स होली

some unique holi celebration in rajasthan Inside

ये तो आप जानते हैं होंगे कि राजस्थान एक रॉयल्स यानि राज शाही प्रदेश रहा है। ऐसे में राजस्थान के अलग-अलग शहरों में शाही परिवार के लोग बेहद ही शानदार तरीके से होली का त्यौहार मानते हैं। इस ख़ुशी के मौके पर पर शाही परिवार के लोग आम लोगों के साथ और विदेशी सैलानी के साथ दिल खोलकर होली का त्यौहार मानते हैं। उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, रणथंभौर और पुष्कर कुछ ऐसे स्थान हैं जहां आप राजस्थान में सबसे अच्छी शाही होली मना सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@lih.travel,religionworld)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP