herzindagi
smriti mandhana mansi joshi main

मंधाना ने धुआंधार बल्लेबाजी कर बनाया यह स्पेशल रिकॉर्ड, भारत के सामने श्रीलंका की करारी हार

स्मृति मंधाना की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-09-12, 10:51 IST

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 99 रनों का लक्ष्य दिया था। भारतीय महिला टीम ने बहुत आसानी से एक विकेट खोकर यह लक्ष्य 19.5 ओवरों में हासिल कर लिया। यह मैच श्रीलंका के गॉल मैदान में हो रहा था। इसमें मंधाना ने हाफ सेंचुरी लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस दौरे पर भारतीय टीम 3 वन डे इंटरनेशनल के साथ 5 टी-20 मैच खेलेगी।

मंधाना की शानदार बल्लेबाजी

smriti mandhana inside

Image courtesy : twitter

मंधाना और पूनम रावत ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। पूनम रावत 41 गेंदों में 2 चौके लगाकर 24 रन बनाकर रानावीरा की शिकार बन गईं। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मिताली राज को रन बनाने की भी जरूरत नहीं पड़ी। मंधाना ने चौकों और छक्कों की धुआंधार बरसात कर दी। उन्होंने 76 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 73 रन बनाए और नाबाद रहीं। 

मंधाना ने बनाया यह नायाब रिकॉर्ड

श्रीलंका में हाफ सेंचुरी बनाने के साथ मंधाना ने एक और स्पेशल रिकॉर्ड बना लिया है। मंधाना ने जिस भी देश में अभी तक वन डे मैच खेला है, उन्होंने वहां पर कम से कम एक हाफ सेंचुरी जरूर ठोंकी है। भारत में 25 पारियां खेलते हुए उन्होंने 7 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। इंग्लैंड में 11 पारियों में वह 3 हाफसेंचुरी लगा चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया में खेली गई दो पारियों में 2 हाफ सेंचुरी जड़ चुकी हैं। दक्षिण अफ्रीका में 3 पारियों में 2 हाफसेंचुरी और श्रीलंका में एक पारी में में एक हाफसेंचुरी। 

mansi joshi inside

Image courtesy : twitter

भारत का श्रीलंका पर दबदबा

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाए। भारतीय तेज गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज जूझते नजर आए। उन्हें एक बार भी संभलने का मौका नहीं मिला। आलम यह था कि श्रीलंका के 8 बल्लेबाज 5 से ज्यादा रन नहीं बना पाए। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन उनकी कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने बनाए, जो 33 थे। भारतीय तेज गेंदबाजों में झूलन गोस्वामी ने 2 विकेट और मानसी जोशी ने 3 विकेट अपने नाम किए। स्पिन गेंदबाज पूनम यादव ने 2, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़ और हेमलता ने 1-1 लिए। 35.1 ओवर में महज 98 रन बनाकर श्रीलंकाई पारी ढेर हो गई थी। 

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।