herzindagi
sindhi wedding rasam in hindi

तिह से लेकर वनवास तक, सिंधी शादियों में निभाई जाती हैं ये खास रस्में

शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में आज हम आपको कुछ खास सिंधी शादियों के रस्मों के बारे में बताएंगे, जो जरूरी रूप से दूल्हे और दुल्हन द्वारा निभाए जाते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-01-05, 11:00 IST

भारत में सभी धर्म और जाति के लोगों की शादियों की अलग-अलग रस्मों-रिवाज और संस्कृति होती है। सभी रस्मों का अपना ही अलग मजा होता है। हिंदू शादियों के बारे में तो आप सभी बहुत कुछ जानते होंगे लेकिन क्या आपको सिंधी शादियों में होने वाले तरह-तरह के रस्म और रीति-रिवाजों के बारे में पता है? यदि नहीं तो आज हम आपको सिंधी शादियों के कुछ खास रस्म के बारे में बताएंगे, जो बेहद खास है।

तिह

तिह की यह रस्म में दुल्हन की ओर से पंडित जी दूल्हे के पास जाते हैं और दूल्हे के स्थान पर चावल, चीनी, खजूर और सूत लेकर जाते हैं। पहले गणेश पूजा करते हैं और फिर दूल्हे की गोद में कागज का टुकड़ा रख दूल्हे को आशीर्वाद देते हैं।

वनवास

sindhi wedding rituals

इस रस्म में दूल्हा और दुल्हन के घर में अलग-अलग पत्थरों की मूर्ति स्थापित की जाती है। इस रस्म में सात शादीशुदा महिलाएं नहाने जाने से पहले दूल्हा और दुल्हन के सिर पर तेल डालती हैं। शादी के इस खास रस्म में दूल्हे और दुल्हन को हल्दी (हल्दी की गांठ) लगाने से पहले बालों में अच्छे से तेल लगाया जाता है, वो भी सुहागन महिलाओं के द्वारा।

जेन्या

दूल्हे के लिए यह अनोखा रस्म है, जिसमें दूल्हे को पंडित जी जनेऊ देते हैं और मंत्र बोलते हैं। इस रस्म में दूल्हे को उसकी जिम्मेदारी भी समझाई जाती है। हिंदुओं में जनेऊ पहनाने की रस्म पहले ही हो जाती है, लेकिन सिंधी शादी से पहले इस रस्म में जनेऊ पहनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Wedding Rituals: क्या आप जानते हैं शादी में दूल्हा तलवार या चाकू क्यों रखता है?

देव बिठाना 

यह लगभग सभी धर्म में होता है। दूल्हा और दुल्हन को बुरी और काली नजर और ऊर्जा से बचने के लिए होती है। इस रस्म के बाद होने वाले दूल्हा और दुल्हन शादी तक घर से बाहर नहीं जाते हैं। घर में गणपति जी के अलावा और दूसरे इष्ट देवताओं को शादी के लिए आमंत्रित किया जाता है।

खीरत सत

sindhi hindu wedding rituals

इस पारंपरिक रस्म में पंडित जी देवी-देवताओं को दूध और इलायची चढ़ाते हैं और उसका उपयोग प्रसाद बनाने के लिए किया जाता है। शादी में देवी-देवता को चढ़ाने के लिए खास तरह का प्रसाद बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: चुन्नी चढ़ाना से लेकर घड़ोली की रस्म तक, ये 3 रिचुअल्स हैं पंजाबी शादियों में बेहद जरूरी

दूल्हे को मापने की रस्म

शादी की इस खास रस्म में एक दूल्हे की परिवार से पीर वारी आती है और दो दुल्हन की ओर से। पीर वारी धागा लेते हैं और दूल्हे को मापते हैं। यह शादी के पहले की रस्म है, जिसमें दूल्हे को अच्छे से धागा की मदद से नापा जाता है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।