Wed Feb 25, 2026 | Updated 03:53 AM IST
image

Rangbhari Ekadashi Upay 2026: रंगभरी एकादशी पर किस्मत के बंद दरवाजे खोल देंगे तुलसी के ये अचूक उपाय, बरसेगी महालक्ष्मी की कृपा

Tulsi Ke Upay: रंगभरी एकादशी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन आपके द्वारा किए गए उपाय से आपकी किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे। साथ ही आपके जीवन की परेशानियां कम हो जाएंगी। आइए बताते हैं उन अचूक उपायों के बारे में।
Editorial
Updated:- 2026-02-24, 12:29 IST

Tulsi Ke Khas Upay: रंगभरी एकादशी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन किए गए कार्य आपके जीवन पर प्रभाव डालते हैं, जिसकी वजह से परेशानियां कम होती हैं और किस्मत के दरवाजे खुलते हैं। आप इस दिन तुलसी से जुडे खास उपायों को कर सकती हैं, जिससे आपके रूके हुए सभी कार्य आसानी से होते नजर आएंगे। पंडित जन्मेश द्विवेदी से ऐसे ही उपायों की जानकारी को शेयर किया है। आइए बताते हैं कौन से हैं वो अचूक उपाय, जिन्हें करने से आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं।

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए कलावा का उपाय

अगर आपके जीवन में बार-बार आर्थिक परेशानियां आती हैं, तो ऐसे में आप कलावे का खास उपाय कर सकती हैं। रंगभरी एकादशी के दिन सुबह स्नान करके तुलसी के पौधे में शुद्ध जल को अर्पित करें। इसके बाद एक साफ लाल कलावा लें और अपनी मनोकामना बोलते हुए तुलसी के तने पर बांधना है। इससे आपका रुका हुआ धन वापस आ जाएगा। साथ ही आपकी आय का स्रोत भी बढ़ जाएगा। बस आपको इस उपाय को सही समय और तरीके से करना होगा।

3 - 2026-02-24T113217.978

घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए हल्दी का उपाय

अगर आपको लग रहा है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा की वजह से परेशानियां बढ़ रही हैं। साथ ही आपके कार्य रुक रहे हैं, तो ऐसे में आप हल्दी के उपाय को रंगभरी एकादशी के दिन जरूर करें। इसके लिए आपको तुलसी पूजा करते समय पौधे में हल्दी को छिड़कना है। इसके बाद घी का दीपक जलाना है। इससे आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: घर के कलह को खत्म करने के लिए करें तुलसी के ये 2 उपाय, बनी रहेगी हर तरफ पॉजिटिविटी

सुख-समृद्धि के लिए तुलसी का उपाय

शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। दीपक की लौ की दिशा उत्तर या पूर्व की ओर रखें। दीपक जलाते समय "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें। यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और आपके रुके हुए कार्य होते नजर आएंगे। इससे आपके जीवन की परेशानियां भी कम होती नजर आएंगी।

1 - 2026-02-24T113215.269

इसे भी पढ़ें: Ekadashi Vrat List 2026: जनवरी में षटतिला से दिसंबर की मोक्षदा तक, कब-कब पड़ेंगी एकादशी तिथियां; पंडित जी से जानें शुभ मुहूर्त

रंगभरी एकादशी के दिन इन उपायों को करें, जिससे आपके जीवन की परेशानियां कम होंगी। साथ ही आपके द्वारा किए गए कार्य सफलता के साथ होते नजर आएंगे। बस आपको सही तरीके से इन उपायों को करना होगा, ताकि आपकी परेशानियां कम हो सकें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;