herzindagi
signs on basil pot

Basil Pot: तुलसी के गमले पर अंकित ये चिह्न बना सकते हैं आपको रातों रात अमीर

तुलसी के गमले पर कुछ चिह्न बनाने से इसका सकारात्मक असर करोड़ गुना बढ़ जाता है और व्यक्ति की रातों रात सुनहरी किस्मत जाग जाती है।   
Editorial
Updated:- 2022-11-17, 17:25 IST

Basil Pot: हिन्दू धर्म ग्रंथों में तुलसी को पवित्र और पूजनीय पौधा माना गया है। इसी कारण से तुलसी को घर में लगाना शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने के कई फायदे भी हैं। तुलसी के पौधे के समक्ष रोजाना दीपक जलाने की भी बात कही जाती है। मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के आगे दीपक प्रज्वलित करने से न सिर्फ जीवन में नकारात्मकता का नाश होता है बल्कि जीवन में अपार खुशियां भी आती हैं।

यहां तक कि तुलसी को धन का सर्वश्रष्ठ स्रोत माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, जो भी व्यक्ति घर में तुलसी का पौधा लगाता है और उसकी नियमित पूजा करता है उसके घर में मां लक्ष्मी का साक्षात वास होता है। वहीं, हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स ने हमें तुलसी के पौधे से जुड़ी एक और बात बताई। उन्होंने हमें बताया कि अगर सुबह पूजा करने के बाद तुलसी के गमले पर कुछ चिह्न बनाएं जाएं तो इससे मां लक्ष्मी के महा अवतार वैभव लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनकी कृपा से व्यक्ति का सुनहरा भाग्य जाग जाता है। व्यक्ति की किस्मत रातों रात बदल जाती है और वह गरीब से अमीर हो जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं उन चिह्नों के बारे में।

स्वास्तिक (Swastik)

basil

तुलसी के पौधे पर स्वास्तिक बनाने से मां लक्ष्मी की भरपूर कृपा बरसती है। यहां तक कि मां लक्ष्मी के साथ साथ भगवान विष्णु भी व्यक्ति से प्रसन्न होकर उसका घर धन-धान्य से भर देते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:Bad Habits Stops Success: इन 4 आदतों की वजह से सैदव के लिए मुंह मोड़ लेती है सफलता

चक्र (Chakra)

चक्र का अर्थ शास्त्रों में दो प्रकार से बताया गया है। पहला वो चक्र जो भगवान श्री कृष्ण (श्री कृष्ण की मृत्यु का रहस्य) के पास था जिसे वह सुदर्शन कहते थे और चक्र का दूसरा अर्थ ये कि हमारे शरीर में मौजूद आत्मा से जुड़ी हुई इंद्रियां। चक्र को तुलसी के गमले पर अगर बनाया जाए तो इसके अर्थ की तरह इससे लाभ भी दोगुना ही मिलेगा। यानी कि चक्र के चिह्न से आपके संकट कटेंगे और चक्र के चिह्न का सकारात्मक प्रभाव आपके मन को शांत करेगा।

इसे जरूर पढ़ें: जल्दी शादी के लिए गुरुवार के दिन आजमाएं हल्दी के ये चमत्कारी उपाय

शंख (Shell)

basil pot

शंख का चिह्न तुलसी के गमले पर बनाना आपके घर को ऊपरी बाधाओं से दूर रखेगा। शंख भगवान विष्णु (भगवान विष्णु को क्यों कहा जाता है नारायण) को अति प्रिय है ऐसे में शंख का चिह्न बनाने से श्री हरि नारायण की अपार कृपा के आप भागी बनेंगे। भगवान विष्णु की कृपा से आपके हर काम और हर अभिलाषा पूरी होगी।

तो ये थे वो तीन चिह्न जो आपको अपने तुलसी के गमले पर अंकित करने चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।