herzindagi
 significance of keeping coin in front of lord ganesha

भगवान गणेश के सामने सिक्का रखने मिलते हैं ये लाभ

सनातन धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इनकी पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं होती हैं और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। 
Editorial
Updated:- 2024-11-27, 16:57 IST

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि, और बाधाओं को दूर करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। साथ ही इनकी पूजा सभी देवी-देवताओं में पहले की जाती है। इन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। कहते हैं कि अगर किसी भी जातक के जीवन में कोई भी समस्या आ रही है, तो भगवान गणेश की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ जरूर करनी चाहिए। वहीं किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेशा का आह्वान जरूर किया जाता है। अब ऐसे में अगर आप भगवान गणेश की प्रतिमा को किसी भी स्थान पर रख रहे हैं, तो उसके विभिन्न नियम बताए गए हैं, ताकि बप्पा की कृपा भक्तों पर बनी रहे। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि भगवान गणेश के सामने सिक्का रखने का महत्व क्या है?

भगवान गणेश के सामने क्यों रखना चाहिए सिक्का?

Why-lord-Ganesha-called-ganpati-bappa

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सिक्का को धन का प्रतीक माना जाता है और भगवान गणेश को बल, बुद्धि और धन के साथ-साथ सौभाग्य का भी कारक माना जाता है। इसलिए उनके सामने सिक्का रखने का महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि
बप्पा के सामने सिक्का रखने से व्यक्ति को कभी भी धन संबंधित परेशानियां नहीं होती है और उनके काम में किसी भी प्रकार की कोई बाधा नहीं आती है। भगवान गणेश के सामने सिक्का रखने से धन का व्यय भी रुकता है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। इसके अलावा आप जिस भी स्थान पर बप्पा के साथ-साथ सिक्का रखते हैं। वहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और कभी भी कलह-क्लेश की स्थिति नहीं बनती है।

इसे जरूर पढ़ें - भगवान गणेश को क्यों कहते हैं गणपति बप्पा?

भगवान गणेश के सामने सिक्का किस दिन रखना चाहिए?

lord ganesha

हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इसी दिन से कोई भी शुभ कार्य आरंभ करना महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आप बप्पा के सामने सिक्का रखने का सोच रहे हैं, तो आप बुधवार के दिन रखें। ऐसा कहा जाता है कि बुधवार का दिन बप्पा की पूजा करने के बाद सिक्के पर अक्षत और सिंदूर लगाकर भगवान गणेश से छुआएं और उसके बाद बप्पा के मंत्रों का जाप करते हुए उनके सामने अपनी इच्छाओं को बोलकर रख दें। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और सभी कार्यों में भी सफलता मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें - गणपति बप्‍पा की पूजा करने से मिलते हैं ये 8 लाभ, पूरी होती है सारी मनोकामना

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।