herzindagi
dhanteras shopping Main

Dhanteras 2020: धनतेरस में राशि के अनुसार करें खरीदारी, मिलेगा विशेष लाभ

धनतेरस के त्यौहार में राशि के अनुसार खरीदारी करने से घर में सुख समृद्धि आएगी। जानें आपकी राशि के अनुसार क्या खरीदना शुभ होगा। 
Editorial
Updated:- 2020-11-13, 12:19 IST

धनतेरस के त्यौहार को लोग विशेष रूप से खरीदारी के लिए मनाते हैं। आमतौर पर इस दिन बर्तन और गहने खरीदने का चलन है, साथ ही देवताओं के वैद्य धन्वन्तरि की पूजा भी इस दिन की जाती है। लोग दिवाली से पहले धनतेरस वाले दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति की खरीदारी भी करते हैं और इसी मूर्ति की पूजा दिवाली वाले दिन की जाती है। आइए प्रख्यात ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें कि धनतेरस में किसी राशि के लिए क्या खरीदना शुभ होगा जिससे उन्हें धन लाभ हो सके। 

मेष राशि 

इस राशि के लोगों के लिए सोने,चांदी, हीरे आदि के आभूषण की खरीदारी करना शुभ होगा और उन्हें जमीन,इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और कार की खरीदारी से बचना चाहिए। 

वृषभ राशि 

gold shopping

इस राशि के लोग सोना, चांदी, पीतल, कांसा, हीरा, कम्प्यूटर, बर्तन आदि खरीद सकते हैं। बिना सोचे समझे कहीं पर इन्वेस्ट करने से बचें।  

इसे जरूर पढ़ें: जानें कब मनाया जाएगा धनतेरस का त्यौहार, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त ?

मिथुन

आपके लिए जमीन जायदाद खरीदना या इसका सौदा करना अत्यंत लाभकारी होगा। सोने के आभूषण और चांदी का सामान खरीद सकते हैं। 

 

कर्क राशि 

इस राशि के लोग कोई भी पुरानी चीज़ खरीदने से बचें। आप सोना, चांदी, वाहन,आभूषण, पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं। जहां तक हो सके (धनतेरस में न खरीदें ये चीज़ें) लोहे की वस्तुएं न खरीदें। 

सिंह राशि 

इस राशि के लोग सोना, तांबा, फिक्स डिपाजिट, शेयर बाजार आदि में निवेश करें। ऐसा करना शुभ होगा लेकिन लकड़ी के फर्नीचर आदि की खरीदारी न करें, साथ ही कांच का सामान खरीदने से भी बचें।  

कन्या राशि 

proprty purchasing

कन्या राशि के लोगों के लिए सोना व चांदी खरीदना शुभ होगा। आप जमीन जायदाद की बात या सौदा भी कर सकते हैं। प्रॉपर्टी पर इन्वेस्ट करना आपके लिए बहुत शुभ होगा। 

तुला राशि 

इस राशि के लोगों को धनतेरस वाले दिन वाहन जैसे कार की खरीदारी भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। चांदी, फिक्स डिपाजिट, शेयर बाजार से दूर रहें। आप पीतल और ताम्बे के बर्तनों के साथ सोने के गहने खरीद सकते हैं।  

वृश्चिक राशि 

इस राशि के लोग धनतेरस में सोने और चांदी के आभूषण, चांदी का सिक्का और जमीन-जायदाद से सम्बंधित किसी भी प्रकार का निवेश कर सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: धनतेरस पर माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर की इन दिशाओं में जरूर करें सफाई

धनु राशि 

आपको जमीन-जायदाद में निवेश करने से विशेष लाभ हो सकता है क्योंकि आपका बृहस्पति उत्तम स्थान पर है। मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी जैसे हीरे और सोने के आभूषण खरीदें। 

मकर राशि

cloth shopping 

इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस में चांदी, जमीन-जायदाद, इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, फर्नीचर और पीतल के बर्तन खरीदना लाभकारी होगा। आप कपड़ों की खरीदारी भी कर सकते हैं, लेकिन काले वस्त्र न खरीदें। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लोगों के लिए किताबें, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, लकड़ी का फर्नीचर और घर में सजावट की चीजें खरीदना लाभकारी होगा। धनतेरस वाले दिन सोना ,चांदी, वाहन की खरीदारी से बचें। 

मीन राशि 

आप किसी भी प्रकार की खरीदारी या निवेश कर सकते हैं। लेकिन सोने का सिक्का या चांदी के बर्तन खरीदना आपके लिए विशेष लाभकारी होगा। 

वैसे तो धनतेरस को खरीदारी के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन इस त्यौहार में अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करने से धन लाभ होता है। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:  free pik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।