धनतेरस पर खरीददारी करना शुभ माना जाता है लेकिन मार्केट की भीड़ को देखते हुए हम जल्दबाजी में वो चीजें खरीदना भूल जाते हैं जो जरूरी हैं और गलती से कुछ चीजें ऐसी खरीद लेते हैं जो धनतेरस के दिन बिल्कुल भी नहीं खरीदनी चाहिए। चलिए हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जो धनतेरस के दिन जरूर खरीदनी चाहिए जिससे कि आपके घर में सुख-शांति और धन आए। साथ ही हम आपको उन चीजों के बारे में भी बताएंगे जो गलती से भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदनी चाहिए।
धनतेरस के दिन पीतल और सोने-चांदी खरीदने से घर में अरोग्य, सौभाग्य, स्वास्थ्य और धन का वास होता है। धनतेरस के दिन धन्वंतरी भगवान समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए इस दिन पीतल खरीदना अरोग्य, सौभाग्य, स्वास्थ्य के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन सोने-चांदी के सिक्के खरीदने से घर में धन और समृद्धि बढ़ती है।
धनतेरस पर शंख खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार जिस घर में रोज पूजा में शंख बजाया जाता है उस घर पर कभी भी मुसीबत नहीं आती।
धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा का बहुत महत्व है। इस दिन कुबेर भगवान की फोटो खरीदकर जरूर लगानी चाहिए इससे कारोबार में लाभ मिलता है।
धनतेरस के दिन साबुत धनिया जरूर खरीदना चाहिए। इससे आपके कारोबार को लाभ मिलता है। इस दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। झाड़ू खरीदकर लाने से घर की दरिद्रता दूर चली जाती है।
धनतेरस के दिन भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। इससे घर में धन, सुख-शांति के साथ आता है। साथ ही इस दिन आप लक्ष्मी-गणेश के पद चिन्ह भी खरीद सकते हैं।
धनतेरस के दिन कांच का सामान खरीदने से बचना चाहिए। अगर आप शीशा खरीद रहे हैं तो इस बात ध्यान जरूर रखें कि शीशा धुधंला नहीं होना चाहिए। चाकू, कैंची, छूरी और लोहे के बरतन।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।