Sun Feb 22, 2026 | Updated 04:31 AM IST
herzindagi
daily wear silver bracelet

Silver Bracelet Designs: 925 चांदी में मिल जाएंगे ये ब्रेसलेट डिजाइंस, डेली यूज में पहनने के लिए है बेस्‍ट ऑप्‍शन

sterling silver bracelet: 925 सिल्वर ब्रेसलेट डिजाइंस का लेटेस्ट कलेक्शन देखें। जानें क्या होता है  स्टर्लिंग सिल्वर, इसकी कीमत क्या है और क्यों यह डेली यूज के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
Editorial
Updated:- 2026-02-21, 14:48 IST

silver bracelet for women daily wear: अगर आप ऐसी ज्वेलरी की तलाश में हैं जो स्टाइलिश भी हो, मजबूत भी और रोज पहनने के लिए भी सही रहे, तो 925 सिल्वर ब्रेसलेट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आजकल महिलाओं में ब्रेसलेट पहनने का क्रेज काफी देखा जा रहा है। ऐसे में शुद्ध चांदी के ब्रेसलेट बहुत जल्‍दी काले पड़ जाते हैं और महंगे भी आते हैं। ऐसे में 925 स्टर्लिंग सिल्वर के ब्रेसलेट का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि यह लाइटवेट, किफायती और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं। खास बात यह है कि 925 सिल्वर में बने ब्रेसलेट आपको एलिगेंट लुक देते हैं और हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।

तो चलिए जानते हैं 925 सिल्‍वर के बारे में और देखते बेसलेट के कुछ लेटेस्‍ट डिजाइंस

क्‍या होता है 925 सिल्वर ?

925 स्‍टर्लिंग सिल्‍वर भी कहा जाता है। इसमें 92 प्रतिशत तक शुद्ध चांदी होती है और 8 प्रतिशत तक अन्‍य धातुएं जैसे- तांबा, पीतल या फिर अन्‍य किसी धातू का अलॉय होता है। इसमें भी चांदी जैसी ही चमक होती है और यह भी उतनी ही मजबूत होती है और इसके रेट शुद्ध चांदी से कुछ कम होते हैं। बेस्‍ट बात यह है कि यह जल्‍दी काली नहीं पड़ती है, इसलिए डेली यूज में इसका इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

925 सिल्वर के रेट क्‍या हैं?

वर्तमान समय में चांदी का भाव देखते हुए अगर 925 सिल्‍वर का रेट देखा जाए तो यह 1,267 रुपये प्रति 10 ग्राम है। शुद्ध चांदी से इसका मूल्‍य लगभग 1700 रुपये कम है।

घुंघरू डिजाइन वाला सिल्‍वर ब्रेसलेट

घुंघरू डिजाइन से सजा यह सिल्वर ब्रेसलेट आपकी कलाई को बेहद खूबसूरत और आकर्षक लुक देता है। इसकी हल्की-हल्की खनक पारंपरिक अंदाज को और निखार देती है। एथनिक हो या फ्यूजन आउटफिट, यह ब्रेसलेट हर ड्रेस के साथ आसानी से मैच हो जाता है। खास बात यह है कि इसका बारीक काम और चमकदार फिनिश इसे और भी स्टाइलिश बनाती है। त्योहारों, शादी या रोजमर्रा के लुक में भी इसे पहनकर आप अलग पहचान बना सकती हैं।

ghoongru wala silver bracelet

ईविल आई डिजाइन वाला सिल्वर ब्रेसलेट

ईविल आई डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। माना जाता है कि यह बुरी नजर से बचाने का प्रतीक होता है। 925 सिल्वर में बना ईविल आई ब्रेसलेट देखने में बेहद स्टाइलिश लगता है। आप इसे रोज पहन सकती हैं और यह वेस्टर्न से लेकर इंडो-वेस्टर्न आउटफिट तक हर लुक के साथ जंचता है।

यह भी पढ़ें- भांजी की शादी में पैर पुजाई रस्‍म में दें Gold Polish Silver Kada, सौभाग्‍य के साथ मिलेंगी कई दुआएं , यहां देखें डिजाइंस

sterling silver kya hota hain

फ्लावर डिजाइन वाला सिल्वर ब्रेसलेट

अगर आपको सॉफ्ट और फेमिनिन लुक पसंद है, तो फ्लावर डिजाइन वाला ब्रेसलेट आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसमें छोटे-छोटे फूलों की डिजाइन बेहद खूबसूरत लगती है। यह हल्का होता है और डेली वियर के लिए बहुत आरामदायक रहता है।

daily wear silver bracelet

जरकन डिजाइन वाला सिल्वर ब्रेसलेट

जरकन स्टोन के साथ बना 925 सिल्वर ब्रेसलेट थोड़ी शाइन और ग्लैम लुक देता है। अगर आप चाहें तो इसे पार्टी या फेस्टिव मौके पर भी पहन सकती हैं। हल्की चमक के साथ यह ब्रेसलेट आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देता है।

अगर आप ऐसी ज्वेलरी चाहती हैं जो बजट में हो, लंबे समय तक चले और रोजाना पहनने के लिए आरामदायक हो, तो 925 सिल्वर ब्रेसलेट एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। सही देखभाल के साथ इनकी चमक सालों तक बरकरार रहती है।

यह भी पढ़ें- Silver Ki Bichiya Designs: महाशिवरात्रि के दिन पत्नी को गिफ्ट करें ये सिल्वर बिछिया, यहां देखें डिजाइंस

silver bracelet for women daily wear

यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को लाइक और शेयर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।