धनतेरस का त्यौहार दिवाली से पहले होता है और इसी दिन से दिवाली के पांच दिनों तक मनाये जाने वाले त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। दिवाली के आगमन से कई दिन पहले से लोग दिवाली की साफ़ सफाई में लग जाते हैं। घर का कोना-कोना दिवाली पूजा के लिए साफ़ किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि घर जितना साफ़ होगा उतनी ही जल्दी माता लक्ष्मी का आगमन घर पर होगा। लेकिन दिवाली की सफाई से पहले धनतेरस के त्यौहार में सफाई करने का विशेष महत्त्व है। धनतेरस के दिन घर की कुछ मुख्य दिशाओं की सफाई जरूर होनी चाहिए, जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसा सकें। आइए जानें किन दिशाओं में धनतेरस के दिन सफाई करना जरूरी होता है।
वास्तु के अनुसार घर का ईशान कोण खास महत्व रखता है। घर के इस कोने को देवताओं का स्थान माना जाता है। इसी वजह से घर के मंदिर का स्थान भी ईशान कोण में ही रखा जाता है। कहा जाता है कि घर का ये स्थान यदि साफ़ होता है तभी यहां माता लक्ष्मी वास करती हैं। इसलिए धनतेरस के दिन पूजा से पूर्व घर के ईशान कोण को जरूर साफ़ करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें : जानें कब मनाया जाएगा धनतेरस का त्यौहार, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त ?
पूर्व दिशा को सूर्योदय की दिशा माना जाता है इसलिए घर की पूर्व दिशा भी अत्यंत शुभ होती है। धनतेरस के दिन सुबह घर के पूर्व दिशा के सभी स्थानों की सफाई करना शुभ होता है। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता भी दूर होती है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
उत्तर दिशा को भी माता लक्ष्मी का निवास स्थान माना जाता है। इसलिए धनतेरस वाले दिन घर की उत्तर दिशा को अवश्य साफ़ करें। इस दिशा में सफाई करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।
इसे जरूर पढ़ें : क्या आप जानते हैं धनतेरस में क्यों की जाती है बर्तनों की खरीदारी
घर के बीच का स्थान ब्रह्म स्थान माना जाता है। इसलिए धनतेरस में पूजन से पूर्व इस स्थान की सफाई बहुत जरूरी है। इस स्थान को अच्छी तरह से साफ़ करें और यहाँ से बेकार सामान हटा दें। वैसे इस स्थान को नियमित रूप से साफ़ करना जरूरी है। लेकिन माता लक्ष्मी की कृपा के लिए धनतेरस में इसे जरूर साफ़ करें।
इस तरह इन सभी दिशाओं में धनतेरस वाले दिन सफाई करने से घर में लक्ष्मी माता का वास होता है और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: free pik and pintrest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।