बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह समय-समय पर अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी बेटी समीशा के साथ खेलते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा बेटी को गोद में लिए बैठी दिख रही हैं। हालांकि, वीडियो में बेटी का चेहरा नहीं दिख रहा है। लेकिन वीडियो में शिल्पा बच्ची संग काफी खुश दिख रही हैं। और अपने फैंस के साथ एक खास खबर भी शेयर की है। आइए जानें इस वीडियो के माध्यम से शिल्पा ने कौन सी खास खबर शेयर की हैं।
जी हां हाल ही में शिल्पा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी 2 महीने की बेटी के साथ खेलती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि कुछ चीजें जिंदगी में बाकियों से ज्यादा स्पेशल होती हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी नन्ही बेटी आज यानि 15 अप्रैल को 2 महीने की हो चुकी है।
इसे जरूर पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की बेटी हुई 40 दिन की, कुछ इस तरह मनाया फैमिली ने यह दिन
शिल्पा ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया उसमें वह यह कह रही हैं... '15 नंबर हमारे लिए बहुत लकी साबित हो रहा है और यह हमारी लिस्ट में जुड़ चुका है, बताऊं क्यों... 15 फरवरी को मेरी बेटी 'समिशा' का जन्म हुआ, 15 अप्रैल को वह दो महीने की हो गई है और 15 अप्रैल को 'टिक-टॉक' पर मेरे 15 मिलियन फॉलोअर्स हो गए। थैंक यू...थैंक यू...थैंक यू... सो मच। तहेदिल से शुक्रिया। लव यू दोस्तों।'
शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, "आशा करती हूं कि आप लोग आगे भी हमारे साथ ऐसे ही रहेंगे।" वीडियो में दोनों मां-बेटी पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी का अंदाज सभी को बहुत प्यारा लग रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 2 घंटे में ही 12 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही फैंस वीडियो की खूब तारीफें भी कर रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने नन्ही परी समीशा के घर आने का जश्न गर्ल गैंग के साथ मनाया
आपके बता दें कि शिल्पा शेट्टी 15 फरवरी को दूसरी बार मां बनी थीं। वह दूसरी बार सरोगेसी के माध्यम से मां बनीं और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी। बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को राज कुंद्रा से शादी की थी। इसके बाद 21 मई 2012 को उनके बेटे वियान कुंद्रा का जन्म हुआ था।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों