Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि पर ऐसे सजाएं आरती की थाली

शारदीय नवरात्रि पर अगर आप आरती की थाली सुंदर तरह से सजाना चाहती हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें। 

simple decoration ideas for navratri aarti thali

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस साल शारदीय नवरात्र 27 सितंबर से शुरू होंगे। नवरात्रि पर लोग विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। पूजा के अंत में माता दूर्गा की आरती करी जाती है। दुर्गा माता की आरती से पहले लोग कई तरह से आरती की थाली की सजावट करते हैं। अगर आप नवरात्र में पूजा के लिए थाली सजाने की सोच रही हैं तो हम आपको कई तरह से थाली की सजावट करने के बेहद आसान तरीकों के बारे में बताएंगे इसलिए अंत तक यह लेख जरूर पढ़ें।

1) मोतियों और साड़ी की लेस से सजाएं थाली

how to decorate aarti thali for navratri

आपको जिस भी थाली को सजाना है आप उस थाली पर किसी डार्क रंग के स्प्रे पेंट या ऑयल पेंट की मदद से उसे पेंट कर सकते हैं। फिर उस थाली पर छोटे-छोटे कई सारे रंग से थाली के ऊपर वाले हिस्से में मोतियों से एक सुंदर आकृति बनाकर ग्लू की मदद से चिपका दें।

इसके बाद आप लेस से थाली को सजा दीजिए। इस तरह से आपकी थाली दिखने में बहुत सुंदर लगेगी।

इसे भी पढ़ें -Shardiya Navratri 2022:नवरात्रि पर ऐसे सजाएं दुर्गा माता का मंदिर

2) छोटे मिरर से करें सजावट

decoration of puja thali for navratri

कई तरह के डिजाइन वाले छोटे मिरर आपको मार्केट में मिल जाएंगे। कई डिजाइन के मिरर कॉन्बिनेशन से अगर आप थाली सजाएंगी तो वह बहुत ही सुंदर लगेगी।

इसके अलावा आप एक डिजाइन के कई सारे छोटे मिरर से एक तरह की आकृति बना सकती हैं।(Shardiya Navratri 2022: घर में अखंड ज्योति जलाने से बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, जानें इसका महत्व)

आप जब मिरर को थाली में सजा लेंगी उसके बाद एक-एक करके मिरर को ग्लू की मदद से थाली में चिपकाना होगा। इसके साथ-साथ आप इसी तरह से माता रानी की पूजा में यूज होने वाले छोटे बर्तनों को भी सजा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें -Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में मां के इन रूपों की करें पूजा, जानें मंत्र

3) कच्चे चावल के दाने आएंगे काम

आप चावल के कुछ दानों को एक कटोरी में निकाल लीजिए फिर उसमें किसी एक कलर के प्लास्टिक पेंट को डाल दीजिए। ऐसा करने से चावल के दानों का रंग उस प्लास्टिक पेंट कलर जैसा हो जाएगा।

फिर थाली में ग्लू को लगाएं और उस पर चावल के दानों को डाल दीजिए। इसके बाद रंग बिरंगे चावल थाली पर सही तरह से चिपक जाएंगे। इस तरह से आप आरती की थाली को एक नया लुक दे सकती हैं।(Shardiya Navratri 2022: कंजक पर इन गिफ्ट्स से करें माता रानी के बाल स्वरूप को खुश)

4) स्पार्कल कलर और फूल आएंगे काम

decoration ideas for aarti thali

आप मार्केट से स्पार्कल्स की ट्यूब खरीद कर उससे भी थाली पर कई तरह की डिजाइन बना कर सजा सकती हैं।

आपको मार्केट में बहुत ही कम पैसों में छोटे-छोटे आर्टिफिशियल फूल भी मिल जाएंगे जिनकी मदद से आप अपनी थाली को फूलों से गोल आकार में सजा सकती हैं।

इस तरह से आप माता रानी की आरती की थाली को एक बेहतरीन लुक दे सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit - indiamart/unsplash/igp

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP