Shardiya Navratri 2022: कंजक पर इन गिफ्ट्स से करें माता रानी के बाल स्वरूप को खुश

इस आर्टिकल में जानें कि आप कन्या पूजन पर माता रानी के बाल स्वरूप को क्या-क्या गिफ्ट्स दे सकते हैं।

 
best gift for navratri kanjak

शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रही है और 5 अक्टूबर तक चलेगी। 9 दिन तक माता रानी के अलग-अलग स्वरूप की पूजा अर्चना करने के बाद लोग कन्या पूजन करते हैं। कुछ लोग अष्टमी के दिन पूजा करते हैं और कुछ नवमी के दिन।

कन्या पूजन के दौरान माता रानी के बाल स्वरूप को बुलाकर हलवा पूड़ी का प्रसाद बांटा जाता है। साथ ही गिफ्ट्स भी दिए जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कंजक पर दिए जाने वाले गिफ्ट्स के बारे में बताने वाले हैं।

1. स्टडी किट

कंजक पर दी जाने वाली स्टडी किट एक छोटी बच्ची की बहुत मदद कर सकती है। यह कुछ ऐसा है जिसे वो अच्छे से इस्तेमाल कर पाएंगी। वहीं अगर आपके बजट में स्टडी कीट नहीं आ रही है तो आप पेंसिल और कलर जैसी चीजों को भी गिफ्ट कर सकते हैं।

2. लंच बॉक्स/वॉटर बोतल

gift lunch box on kanya pujan

बच्चों को तरह-तरह के लंच बॉक्स और वॉटर बोतल खरीदना पसंद होता है। आप कन्या पूजन पर ऐसी चीजों को भी गिफ्ट में दे सकते हैं। यह दोनों सामान हर कंजक को पसंद आएंगे और वह रोजाना यूज भी कर पाएंगी।

3. हेयर एक्सेसरीज

gift idea for kanya pujan

कन्या पूजन पर छोटी-छोटी बच्ची को घर पर बुलाया जाता है। हर लड़की की तरह छोटी बच्चियों को भी हेयर एक्सेसरीज यूज करना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में किसी भी क्लिप का एक पेयर या अलग-अलग हेयर एक्सेसरीज की कीट बनाकर भी गिफ्ट में दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःअखंड दीपक जलाने की सही विधि पंडित जी से जानें

4. खिलौने

पढ़ाई लिखाई से जुड़े सामान के साथ-साथ आप कंजक पर खिलौने भी गिफ्ट कर सकते हैं। अक्सर छोटी बच्चियों को बार्बी डॉल के साथ खेलना बहुत अच्छा लगता है। इन गिफ्ट्स से कन्याएं बहुत खुश हो जाती हैं।

5. खाने से जुड़ी चीजे

gift for kanya pujan

बच्चों से लेकर बढ़ों तक हर कोई खानपान से जुड़ी चीजे पसंद करते हैं। मार्केट में चॉकलेट के ढेर सारे प्यारे-प्यारे पैकेज आपको आसानी से मिल जाएंगे। वहीं अगर आपका बजट कम है तो आप खाने की कोई और चीज भी गिफ्ट कर सकते हैं।

कुछ ऐसी ही चीजों के साथ आप भी कन्याओं को खुश कर सकते हैं। आप नवरात्रि और कन्या पूजन से जुड़ी कोई और जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit:Jagran, Shopify, Pepperfry



HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP