बैडमिंटन चैम्पियन साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने वाली हैं। हरियाणा में पैदा हुई साइना नेहवाल भारत के सबसे सक्सेसफुल एथलीट्स में से एक हैं। इतना ही नहीं ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाली ये खिलाड़ी 24 अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी है। 2015 में साइना ने वर्ल्ड नंबर 1 की रैंकिंग हासिल की थी। फिलहाल वो वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें पायदान में हैं।
साइना नेहवाल का भाजपा से जुड़ना एक बड़ा कदम माना जा रहा है। भाजपा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अरुण सिंह की मौजूदगी में साइना ने आधिकारिक तौर पर भाजपा ज्वाइन कर ली है। अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिल्ली इलेक्शन में भी साइना बड़ा रोल निभा सकती हैं। नरेंद्र मोदी की सेलेब ब्रिगेड काफी बड़ी है और इसमें कई सेलेब्स शामिल हैं।
2019 के चुनावों में कई सेलेब्स ने भाजपा का दामन थामा था। सनी देओल से लेकर जावेद हबीब तक ऐसे बहुत से लोग थे जो पिछले 1 साल में भाजपा से जुड़े हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में।
इसे जरूर पढ़ें- मोदी का जादू चला, बीजेपी नेता किरण खेर चंडीगढ़ से जीती
1. सनी देओल
सनी देओल जिन्हें अपनी देशभक्ति की फिल्मों के लिए जाना जाता था उन्होंने गुरदासपुर पंजाब से पिछले साल चुनाव लड़ा था और वो जीते भी थे। वो निर्मला सीतारमन और पियुष गोयल की अगुआई में भाजपा से जुड़े थे।
ਮੈਂ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ ਹਾਂ ਕਿ ਇੱਕ ਮਿਹਨਤੀ,ਨਿੱਡਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਪਸੀ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਨੂੰ ਸਮਝਣ ਵਾਲੇ ਮੇਰੇ ਵੀਰ ਅਸ਼ਵਨੀ ਸ਼ਰਮਾ ਜੀ ਨੂੰ ਬੀਜੇਪੀ ਦਾ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਮਿਲਣ ਤੇ ਬਹੁਤ ਬਹੁਤ ਵਧਾਈ। ਮੈਨੂੰ ਉਮੀਦ ਹੈ ਕਿ ਆਪ ਜੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਭਾਜਪਾ ਨਵੇਂ ਮੁਕਾਮ ਹਾਸਿਲ ਕਰੇਗੀ। pic.twitter.com/A3phiKxULw
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) January 17, 2020
2. जावेद हबीब
हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब जिनका फैशन इंडस्ट्री में बड़ा नाम है वो भी पिछले साल ही भाजपा से जुड़े थे।
3. ईशा कोपीकर
फिल्म एक्ट्रेस ईशा कोपिकर भी भाजपा से जुड़ी हैं। उन्होंने पिछले साल यूनियन मिनिस्टर नितिन गडकरी के सामने भाजपा ज्वाइन की। वो फिलहाल भाजपा की वुमेन ट्रांसपोर्ट विंग की वर्किंग प्रेसिडेंट हैं।
Mumbai: Actor Isha Koppikar joins Bharatiya Janata Party (BJP) in the presence of Union Transport Minister Nitin Gadkari. #Maharashtra pic.twitter.com/XLETYOcppT
— ANI (@ANI) January 27, 2019
4. गौतम गंभीर
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी पिछले साल भाजपा ज्वाइन की थी और वो ईस्ट दिल्ली से चुनाव में प्रत्याशी भी थे। अनोखी बात ये है कि वो जीत भी गए और इस समय बतौर सांसद ईस्ट दिल्ली को संसद में रिप्रेजेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
5. जया प्रदा
पूर्व समाजवादी पार्टी की सांसद जयाप्रदा ने पिछले साल मार्च में भाजपा का दामन थाम लिया था। वो लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के लीडर आजम खान से खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं।
इसे जरूर पढ़ें- ये 8 महिलाएं हैं यूपी में भाजपा उम्मीदवार
6. निरउआ
दिनेश लाल यादव जिन्हें आम तौर पर निरउआ कहा जाता है वो भी 2019 में भाजपा से जुड़ चुके हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ये पार्टी ज्वाइन की थी।
7. मैसमी चटर्जी
पिछले साल जनवरी में भी भाजपा से नाता जोड़ने वाली एक और अभिनेत्री मौसमी चटर्जी रही हैं। उन्होंने 2004 में पश्चिम बंगाल से कांग्रेस के कैंडिडेट के तौर पर चुनाव लड़ा था और वो पिछले साल भाजपा से जुड़ गई थीं।
8. बबिता फोगाट
हरियाणा चुनावों में रेस्लर बबिता फोगाट भी भाजपा से जुड़ गई थीं। पिछले साल उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की है।
Image Credit: ANI
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों