Election 2019 Results: मोदी का जादू चला, बीजेपी नेता किरण खेर चंडीगढ़ से जीती

मोदी का जादू चंडीगढ़ में भी चला क्‍योंकि बीजेपी नेता किरण खेर ने यहां से कांग्रेस नेता पवन बंसल को हराया।

 
kirron kher bjp candidate main

किरण खेर ने लोकसभा चुनाव 2019 में जीत हासिल करने के लिए अपनी ताकत लगा दी थी। चंडीगढ़ में रोड शो करने के दौरान उनके पति अनुपम खेर भी लगातार उनका साथ देते नजर आ रहे थे। अब खबर आई है कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा की केंडिडेट किरण खेर दूसरे चरण की मतगणना तक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी पवन बंसल से आगे चल रही हैं। किरण खेर के पक्ष में पड़े मतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जाहिर है इन नतीजों से किरण खेर काफी ज्यादा खुश हैं। तस्वीरों में किरण खेर अपने प्रतिद्वंदियों को बाय-बाय करती भी नजर आ रही थीं।

बढ़त मिलने से खुश हैं किरण खेर

चंडीगढ़ सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के केंडिडेट्स के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद थी, लेकिन अब जिस तरह से किरण खेर के पक्ष में पड़े वोटों का अंतर बढ़ता जा रहा है, उससे उनके जीतने की संभावना भी बढ़ती जा रही है। शाम तक इस सीट का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इस केंद्र शासित प्रदेश में मतगणना केंद्र पर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है।

चंडीगढ़ सीट पर रहा है कांग्रेस का कब्जा

चंडीगढ़ सीट पर 1967 में हुए चुनावों में भारतीय जनसंघ के चांद गोयल ने जीत हासिल हुई थी। इसके बाद इस सीट पर ज्यादातर कांग्रेस को ही जीत हासिल हुई। पवन बंसल इस सीट पर 1991, 1999, 2004 और 2009 में विजयी रहे थे। हालांकि 2014 में भाजपा की तरफ से उतरी किरण खेर ने पवन बंसल को मात दे दी थी। दिलचस्प बात ये है कि वर्ष 2014 के लोक चुनाव में किरण खेर ने पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद पूर्व रेलमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता पवन कुमार बंसल को मतों के भारी अंतर से हराया था। किरण खेर को इस दौरान 42.20 फीसदी मत शेयर के साथ 1,91,362 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेसी उम्मीदवार पवन कुमार बंसल को 26.84 फीसदी वोट शेयर के साथ 1,21,720 वोट हासिल हुए थे।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP